Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू और कश्मीर पुलिस पर गर्व है : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

गांधीनगर , 22 Dec 2018

Last updated on: Dec 22, 2018, 00:00 IST

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आतंकवादियों से मुकाबला करने की उनकी भूमिका के लिए देश के पुलिस बलों, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर पुलिस की वीरता की सराहना की।प्रधानमंत्री ने यह सराहना उसी दिन की है, जब सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त दल द्वारा छह कश्मीरी आतंकवादियों को मार गिराया गया।मारे गए आतंकवादी अलकायद से संबंधित जाकिक मूसा समूह के थे।जाकिर मूसा का सहयोगी सोलीहा उर्फ रेहान खान को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर अरामपोरा गांव के पास त्राल इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया।मोदी ने गुजरात के केवडिया में पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के सम्मेलन में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जम्मू और कश्मीर में पुलिस बल पर आतंकवादियों से मुकाबला करने में उनकी भूमिका के लिए गर्व है।एक अनुमान के अनुसार, पिछले एक दशक में मुठभेड़ में सबसे अधिक संख्या में लोग मारे गए। अनुमान है कि करीब 413 व्यक्ति मारे गए, जिसमें 237 आतंकवादी, 94 नागरिक और 81 सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं।इन 237 आतंकवादियों में से 163 इस साल जून के बाद से मारे गए, जब राज्य में गवर्नर शासन लागू किया गया था।पिछले हफ्ते भी राज्य के श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दो नाबालिगों सहित तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD