Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मझीण में जनमंच, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने की अध्यक्षता

कहा...विकास प्रकिया में सबकी भागीदारी की जा रही तय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 Dec 2018

Last updated on: Dec 23, 2018, 00:00 IST

कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने रविवार को ज्वालामुखी के मझीण में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनमंच के माध्यम से विकास प्रक्रिया में भागीदार तय बनाने में लगी है। हर गांव, हर घर तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाया जा है।इससे पहले कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने प्रातः 11 बजे मझीण में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में मझीण पंचायत समेत कुल 13 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निदान किया गया। कार्यक्रम में मझीण के अलावा साथ लगती ग्राम पंचायतों पीहड़ी, टिप्पर, जरूंडी, नाहलियां, घरना, अलूहा, टीहरी, सियालकड़, द्रीण, सुधान्गल, कोपड़ा और सिल्ल के लोग उपस्थित रहे।इस मौके डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि कार्यक्रम के तहत समग्र दृष्टिकोण के साथ प्रयास करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं स्थाई समाधान तय किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। 

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल सरकार किसानों के हित की योजनाएं बनाकर प्रभावी तरीके से लागू कर रही है। सरकार ने हर खेत को पानी पहुंचाने के लिये 175 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। खेतों को सिंचाई की सुविधा से जोड़ने के लिए कृषि विभाग ने सोलर वाटर लिफ्टिंग स्कीम योजना तैयार की है। इसके तहत 240 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें लोगों को शत प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है।डॉ. मारकंडा ने कहा कि किसानों को खेत बोने के लिये छोटा ट्रैक्टर लेने के लिये उपदान की शर्तों में ढील दी गई है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से लेने और प्राथमिकता पर इनका निदान करने के निर्देश दिए।इस मौके राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने जनमंच में पधारने पर कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जनमंच घरद्वार पर लोगों की समस्याओं के निपटारे की प्रभावी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाएं पहुंचाने के लिये समर्पण से कार्य करने को कहा।

‘जनमंच में हुई हमारी सुनवाई’

‘जनमंच बड़ी अच्छी व्यवस्था है, इसमें हमारी सुनवाई हुई और मौके पर समस्याओं का निपटारा भी ’।  रविवार को कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मझीण में डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न समस्याएं लेकर आए एवं समाधान प्राप्त करने वाले अनेक लोगों ने एक स्वर में यह बात कही। लोगों ने जनमंच के माध्यम से हिमाचल सरकार के घरद्वार पर उनकी समस्याओं के पक्के समाधान के इस अनूठे कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार का आभार जताया।

कार्यक्रम में आए 260 मामले

इस दौरान जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 260 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 235 मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं का निपटारा अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से अपना प्रार्थना पत्र लिखने में असमर्थ लोगों की मदद के लिए कर्मचारी तैनात किये गए थे।कार्यक्रम में यह भी अवगत करवाया गया कि जनमंच से पूर्व की अवधि में कुल 204 मामले प्रशासन के समक्ष आए थे, इनमें से 73 मामलों को जनमंच दिवस से पूर्व हल कर लिया गया था। अन्य मामलों में कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम में सभी विभागों ने अपने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।इस मौके विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों की लगाई ।कृषि मंत्री ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सदस्यों का हौंसला बढ़ाया।इस अवसर पर जिलाधीश कांगड़ा संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल, एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा, जनासहित जिलास्तर के सभी अधिकारी एवं ज्वालामुखी उपमंडल एवं ब्लॉक के समस्त अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रार्थी व अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ram Lal Markanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD