Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले प्राप्त की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dr Ram Lal Markanda, Suresh Bhardwaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में शतरंज ओलंपियाड के 44वें सत्र की मशाल रिले ग्रैंड मास्टर दीप सेन गुप्ता से प्राप्त की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जून, 2022 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शतरंज ओलंपियाड के मशाल रिले का शुभारंभ किया था। 

इस मशाल को चेन्नई के पास महाबलीपुरम में पहुंचने से पहले 40 दिनों की अवधि में 75 शहरों में ले जाया जाएगा। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने मशाल रिले की नई परंपरा की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस साल भारत शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी भी करने जा रहा है। 

आज जब भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहा है, तो यह शतरंज ओलंपियाड मशाल देश के 75 शहरों में जा रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के वैभवपूर्ण इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने विश्लेषण क्षमता का अद्भुत इस्तेमाल करते हुए शतरंज जैसे खेलों का अविष्कार किया था। यह खेल आज पूरे विश्व में लोकप्रिय हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि शतरंज खेल व्यक्ति के मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार करता है। इससे हमें निरंतर अपने ध्येय की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। 44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2022 तक चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 1927 से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी भारत में पहली बार और 30 साल बाद एशिया में हो रही है। 

189 देशों के भाग लेने के साथ ही यह किसी भी शतरंज ओलंपियाड में सबसे बड़ी भागीदारी होगी। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने मशाल रिले ग्रैंड मास्टर दीप सेन गुप्ता को सौंपी और इसे चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। 

इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश शतरंज एसोसिएशन के महासचिव संजीव ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और शतरंज ओलंपियाड की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, सचिव युवा सेवाएं एवं खेल राजीव शर्मा, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल राजेश शर्मा, खेल प्राधिकरण भारत सरकार की निदेशक ललिता शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक सैमसन मसीह, कार्यकारी निदेशक, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान प्रेम चंद, विभिन्न खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr Ram Lal Markanda , Suresh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD