Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसानों के कर्ज माफ करना लाजिमी : पी. चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 21 Dec 2018

Last updated on: Dec 21, 2018, 00:00 IST

कृषि कर्जमाफी योजना का बचाव करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां कहा कि देशभर में कृषि के हालात संकटग्रस्त होने के कारण किसानों को कर्जमुक्त करना लाजिमी है।यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान चिदंबरम ने कहा, मौजूदा हालात में कृषि कर्जमाफी लाजिमी है। औसतन हर किसान परिवार पर 90,000 से एक लाख रुपये का कर्ज है। वे कैसे इस कर्ज को अदा कर सकते हैं।चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा-पत्रों में किए गए वादों के अनुसार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में नव-निर्वाचित सरकारों ने किसानों के दुख-दर्द को सुना और उनके कर्ज माफ किए हैं। पूर्व वित्तमंत्री ने दुख जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सिर्फ एक जिले में 100 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि देश में 10 करोड़ किसान परिवारों में 5.28 करोड़ छोटे और सीमांत किसान हैं।चिदंबरम से जब पूछा गया कि क्या कर्जमाफी अर्थशास्त्र के लिए बुरी, जबकि राजनीति के लिए अच्छी है? तो उन्होंने कहा कि यह लोगों को तय करना है कि कर्जमाफी अच्छा है या बुरा।कांग्रेस नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, जो अर्थशास्त्री कृषि ऋणमाफी की आलोचना कर रहे हैं, उनको किसानों की कठिनाइयों का अनुभव करने के लिए खेती करनी चाहिए।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन समेत कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कृषि ऋणमाफी योजना से देश की वित्त-व्यवस्था पर भारी कठिनाइयां पैदा होंगी। उन्होंने चुनाव आयोग से कर्जमाफी के मसले को चुनावी वादों से बाहर रखने को कहा है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 17 दिसंबर को दिल्ली में कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तबतक चैन की नींद सोने नहीं देंगे, जबतक वह अगले आम चुनाव से पहले देश के सभी किसानों के कर्ज माफ नहीं कर देते। अगला आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में होने वाला है।कर्नाटक में कांग्रेस की पिछली सरकार ने वित्त वर्ष 2016-17 में 8,165 करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ किए थे। वहीं, मौजूदा जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने जून में 48,000 करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ करने की घोषणा की।

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD