Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीएए पर भाजपा का असली चेहरा बंगाल में उजागर : चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2021

Last updated on: Mar 22, 2021, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उसने पश्चिम बंगाल घोषणापत्र में अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पार्टी के पश्चिम बंगाल चुनाव घोषणापत्र में अपना असली चेहरा उजागर किया है क्योंकि इसने साफ कहा है कि सरकार बनने के पहले दिन, भाजपा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागूू करेगी। चिदंबरम ने कहा, "सीएए देश को विभाजित करेगा, मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव पैदा करेगा और लाखों भारतीयों को उनकी नागरिकता के अधिकार से वंचित करेगा। इरादा डराने, धमकाने और लाखों गरीबों और कानून का पालन करने वाले नागरिकों, विशेषकर मुसलमानों के मन में डर पैदा करने का है, कि उन्हें डिटेंशन कैंप में भेज दिया जाएगा।" उन्होंने अपील की कि असम और बंगाल के लोगों को भाजपा और उसके 'विषाक्त एजेंडे' को हराने के लिए निर्णायक रूप से मतदान करना चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भाजपा के घोषणापत्र को जारी किया, जिसमें कहा गया था कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सीएए को लागू करेंगे। शाह ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, हमने अपने घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' कहने का फैसला किया है। यह सिर्फ एक घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए एक संकल्प पत्र है। और भाजपा के घोषणापत्र के केंद्र में 'सोनार बांग्ला' है।

 

Tags: P Chidambaram , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD