पी. चिदंबरम ने आयकर विभाग की गुप्त सूचनाओं पर सवाल उठाए
5 Dariya News
चेन्नई , 17 Apr 2019
Last updated on: Apr 17, 2019, 00:00 IST
कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को आश्चर्य जताया कि कैसे आयकर विभाग को केवल विपक्षी नेताओं के अवैध संपत्तियों के बारे में ही गुप्त सूचनाएं मिलती हैं।द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) नेता कनिमोझी के आवास पर मंगलवार रात को आयकर विभाग द्वारा छापे मारे जाने का संदर्भ देते हुए चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, "कैसे आयकर विभाग को केवल विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बारे में गुप्त सूचनाएं मिलती हैं?"चिदंबरम के अनुसार, तमिलनाडु में 2019 लोकसभा चुनाव का प्रमाण चिन्ह आयकर विभाग का तानाशाही रवया है।