Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रिश्तों में सुधार के लिए पाकिस्तान, भारत के रुखों में बदलाव जरूरी : पी. चिदंबरम

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2019

Last updated on: Apr 21, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के रवैये में बदलाव चाहता है तो उसे भी अपने पड़ोसी देशों के प्रति बर्ताव में परिवर्तन का परीक्षण करना चाहिए। पूर्व वित्तमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर एक परिचर्चा के दौरान बोल रहे थे। 'बियांड पॉलिटिक्स : डिबेटिंग ए न्यू सिक्योरिटी मेनिफेस्टो' विषय पर परिचर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश एक दूसरे को बुरा बताते रहेंगे तो हालात में कभी सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा, "हमें पाकिस्तान को उसके बर्ताव में बदलाव लाने को प्रेरित करना होगा जिसका मतलब यह है कि हमें पाकिस्तान के प्रति अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा।" कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले प्रधानमंत्रियों ने कहा कि हम अपने मित्र बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं। उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान भारत को बुरा कहता है तो भारत भी बदले में पाकिस्तान को बुरा कहता है। दोनों देशों की यही रिवायत है। हम सीमा विवादों और घुसपैठ को कभी खत्म नहीं कर सकते हैं।" मोदी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए चिदंबरम ने कहा कि जो बताया जा रहा है जमीनी हकीकत उससे अलग है। उन्होंने कहा, "हम 'मजबूत नेता', मजबूत सरकार और ताकतवर नीति जैसे मुहावरों से मंत्रमुग्ध हैं, लेकिन इसका असली परीक्षण जमीनी हकीकत से होता है।" उन्होंने कहा, "हमने 2018 में पिछले 15 साल में ज्यादा घुसपैठ देखा। 2018 में घुसपैठिए पहले से ज्यादा सफल रहे और नागरिक व सेना ज्यादा हताहत हुए। इसलिए आप कैसे दावा करते हैं कि ये नीतियां सफल रहीं।"

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD