Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नरेन्‍द्र मोदी सरकार के नेतृत्‍व में भारत ने खाद्य सुरक्षा हासिल की और कृषि उत्‍पादों का बड़ा निर्यातक बना : राधा मोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2018

Last updated on: Dec 18, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने तुर्की की व्‍यापार मंत्री रूहसर पेक्सकन से आज नई दिल्‍ली में मुलाकात की और सरकारी कृषि संस्‍थानों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और कृषि व्‍यापार के बीच बेहतर तालमेल के जरिए दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार ने मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड, जैविक खेती, कृषि बीमा, सिंचाई, ई-नाम जैसे केन्द्रित कार्यक्रमों के जरिए 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्‍य रखा है। सरकार किसानों की बेहतर आमदनी के लिए फसल की कटाई के बाद के प्रबंधन को मजबूत करने पर ध्‍यान दे रही है। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। श्री सिंह ने कहा कि भारत ने खाद्य सुरक्षा हासिल कर ली है और कृषि उत्‍पादों का एक बड़ा निर्यातक बन चुका है।भारत और तुर्की के बीच लंबे, नजदीकी और दोस्‍ताना संबंधों को देखते हुए श्री सिंह ने दोनों पक्षों से कहा कि वे आपसी सहयोग के लिए विभिन्‍न क्षेत्रों की पहचान करें और नोडल अधिकारियों को यह जिम्‍मेदारी दें ताकि दोनों देशों के बीच हुए समझौतों को आगे बढ़ाया जा सके। भारत और तुर्की ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए थे जिसके आधार पर भारत में 2010 में दोनों देशों के बीच संचालन समिति की पहली बैठक हुई थी। इसके लिए कार्य योजना भी तैयार की गई है।   

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD