Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

जैतापुर परमाणु सयंत्र में कार्य जल्द शुरू होगा : सुषमा स्वराज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2018

Last updated on: Dec 15, 2018, 00:00 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में प्रस्तावित जैतापुर परमाणु सयंत्र प्लांट के लिए काम जल्द ही शुरू होगा। सुषमा ने यहां फ्रांस के यूरोप व विदेश मामलों के मंत्री जीन-यवेस ली डरेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद कहा, दोनों पक्ष जल्द से जल्द जैतापुर परमाणु संयत्र परियोजना को शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम खुश हैं कि दोनों पक्षों ने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) और फ्रांसीसी कंपनी ईडीएफ के बीच 2018 में औद्योगिक मार्ग अग्रणी समझौते (इंडस्ट्रीयल वे फॉरवार्ड एग्रीमेंट) के परिप्रेक्ष्य में अच्छी प्रगति की है। उन्होंने कहा, आज हमने औद्योगिक मार्ग अग्रणी समझौते के कार्यान्वयन के लिए एक स्टेट्स ऑफ प्रोग्रेस को भी अपनाया है।

प्रस्तावित परियोजना कुल उत्पादन क्षमता के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा उत्पादन स्टेशन होगी। ले डरेन ने कहा कि दोनों पक्षों ने जैतापुर में यूरोपियन प्रेसराइज्ड रिएक्टर ( ईपीआर) की समीक्षा की और आने वाले महीनों में उनके कार्य के दिशानिर्देश के लिए एक कार्य योजना भी स्वीकार किया ताकि ऊर्जा संयत्र बनाने की दिशा में जल्द से जल्द बढ़ा जा सके। उन्होंने कहा, छह ईपीआर 10 गीगावाट की क्षमता से लैस होगा, जोकि 2030 तक भारत के गैर-जीवाश्म ईंधनों से 40 प्रतिशत ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा और यह भारत की ओर से 2015 पेरिस जलवायु सम्मेलन में प्रतिबद्धता के तहत होगा। उन्होंने कहा, जैतापुर परियोजना मेक इन इंडिया में भी योगदान देगा, क्योंकि इसमें उत्पादन, प्रौद्योगिकी, संयुक्त अध्ययन और प्रशिक्षण का स्थानांतरण सन्निहित है।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD