Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजस्थान में कांग्रेस जीत रही : सचिन पायलट

सचिन पायलट
सचिन पायलट
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 11 Dec 2018

Last updated on: Dec 11, 2018, 00:00 IST

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि राज्य में भाजपा के पांच साल के शासन को समाप्त कर कांग्रेस सत्ता में आने के लिए तैयार है। सचिन पायलट ने संवाददाताओं को बताया, “रुझानों से साफ है कि कांग्रेस राजस्थान में बहुमत से सरकार बनाएगी। हालांकि, हमें अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए।” निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस उम्मीदवार 199 सीटों में से 100 पर आगे हैं जबकि भाजपा 77 पर आगे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने भाजपा के प्रति अपना गुस्सा दिखाया है। पायलट ने कहा, “ये नतीजे राहुल गांधी के लिए उपहार है, जो एक साल पहले इसी दिन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे।” यह पूछने पर कि यदि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसके जवाब में पायलट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विधायकों द्वारा ही यह फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए मिलकर काम किया है। यह लोगों की जीत है।”

 

Tags: Sachin Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD