Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

 

मनरेगा में बदलाव पर सचिन पायलट का केंद्र पर हमला, बताया 'ऐतिहासिक भूल'

Sachin Pilot, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 17:54 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में बदलाव कर ग्रामीण भारत की आर्थिक सुरक्षा को “नष्ट” कर रही है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की “ऐतिहासिक भूल” करार दिया। बेंगलुरु स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी किसी योजना का नाम बदला गया है। 

उन्होंने कहा, “पहले योजनाओं का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाता था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसके उलट किया है। यह ग्रामीण भारत की आर्थिक सुरक्षा पर सीधा हमला है।” पायलट ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की दूरदर्शी योजना थी, जिसने संविधान के तहत देश के सबसे गरीब वर्गों को रोजगार का अधिकार दिया। उन्होंने कहा, “इस योजना के तहत ग्रामीण गरीब परिवार के एक सदस्य को हर साल 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया था।”

उन्होंने याद दिलाया कि कोविड-19 जैसी आपदा के दौरान मनरेगा ग्रामीण इलाकों के लिए एकमात्र आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हुई थी। पायलट ने आरोप लगाया, “बिना संसद में चर्चा, बिना राज्यों से परामर्श और बिना स्थायी समिति के सामने रखे, केंद्र ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए योजना में बदलाव किए हैं। किसी ने इन बदलावों की मांग नहीं की थी। यह राष्ट्रपिता का अपमान और गरीबों के जीवन पर हमला है।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को “मांग आधारित योजना” से “केंद्रीय नियंत्रण वाली योजना” में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पहले स्थानीय निकाय तय करते थे कि कितना और कहां काम चाहिए, लेकिन अब यह फैसला केंद्र करेगा। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज और पंचायतों की ताकत में विश्वास रखते थे, लेकिन अब स्थानीय सरकारों से अधिकार छीने जा रहे हैं।

पायलट ने यह भी कहा कि पहले योजना की लागत का 90 प्रतिशत केंद्र और 10 प्रतिशत राज्य वहन करते थे, लेकिन अब इसे 60:40 के अनुपात में बदल दिया गया है, जिससे राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने पहले भाषण में मनरेगा को कांग्रेस की “ऐतिहासिक गलती” बताया था, हालांकि 11 साल बाद भी भाजपा सरकार इस योजना को खत्म नहीं कर पाई है। 

यह योजना वैश्विक स्तर पर सराही गई थी। रोजगार की कानूनी गारंटी देने वाला ऐसा कानून किसी और देश में नहीं था। पायलट ने दावा किया कि केंद्र सरकार रोजगार के दिनों को 100 से 125 करने का दावा कर रही है, लेकिन वास्तव में योजना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने राजस्थान में अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड काल में करीब 50 लाख मानव-दिवस का रोजगार सृजित हुआ था और इस योजना से 12 से 15 करोड़ लोगों को सहारा मिला।

उन्होंने कहा, “केंद्र के इस फैसले से ग्रामीण इलाकों पर दबाव और बढ़ेगा। यह निंदनीय है और पूरे देश को, खासकर इंडिया गठबंधन को, इसका विरोध करना चाहिए। हम पूरी ताकत से दबाव बनाएंगे ताकि ये बदलाव वापस लिए जाएं।” बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार का कहना है कि इस कानून के तहत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है और रोजगार न मिलने की स्थिति में 15 दिन बाद बेरोजगारी भत्ता देना अनिवार्य होगा।

 

Tags: Sachin Pilot , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD