Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोज हो चुका है : सचिन पायलट

Sachin Pilot, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोंक , 06 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 15:31 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान पर विश्वास नहीं किया जा सकता है क्योंकि संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही उसने सीमा पर गोलीबारी की। पाकिस्तान अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। अपने विधानसभा क्षेत्र राजस्थान के टोंक में कई कार्यक्रमों और जनसंवाद में भाग लेने वाले सचिन पायलट ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान एक्सपोज हो चुका है। 

इसीलिए, उसके संघर्ष विराम के आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। सचिन पायलट ने कहा, "हमें बहुत सावधानी से काम करना होगा। केंद्र सरकार ने कहा कि अगर कोई आतंकी घटना होती है तो उसे हम युद्ध की गतिविधि मानेंगे। लेकिन मुझे भरोसा कम है, क्योंकि पाकिस्तान को चीन सपोर्ट कर रहा है। 

चीन चाहता है कि हमारे पश्चिमी बॉर्डर पर घटनाएं (लड़ाई) होती रहें जिससे भारत का विकसित राष्ट्र बनने का सपना पूरा न हो पाए। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी चिंता का विषय है कि चीन और तुर्की ने पाकिस्तान को समर्थन देने का फैसला किया है।"

भारत-पाकिस्तान की तुलना पर उन्होंने कहा कि दो से तीन दशक तक विश्व समुदाय के समक्ष यह बात स्पष्ट की गई कि भारत और पाकिस्तान की तुलना नहीं की जा सकती। हमें चीन के मुकाबले देखा जाता था। आज फिर से भारत-पाकिस्तान को एक तराजू पर तौलने की बात चिंता का विषय है। 

यह पूरी तरह से गलत है। पाकिस्तान के साथ भारत की तुलना कैसे हो सकती है? भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना ज्यादा है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। पाकिस्तान लोकतंत्र में विश्वास नहीं करता है। वहां तो कर्ज लेकर देश चलाया जा रहा है। 

वहां बड़े-बड़े आतंकी संगठनों के लोग पाए गए हैं।उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार भारत-पाकिस्तान को एक समान देखते हैं। हमें कुछ और करने की जरूरत है। दुनिया फिर से भारत और पाकिस्तान को एक नजर से देख रही है जो बिल्कुल ठीक नहीं है।

स्थानीय अधिकारियों के साथ उनकी बैठक के बारे में पूछे जाने पर सचिन पायलट ने कहा कि सभी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि ये मौसमी समस्याएं - जैसे गर्मी और उससे जुड़ी कठिनाइयां - हर साल होती हैं, और व्यवस्थाएं पहले से ही कर लेनी चाहिए। 

चूंकि बिजली की आपूर्ति अक्सर बाधित होती है, इसलिए बुनियादी ढांचे में सुधार की आवश्यकता है। पीछे से आने वाली आपूर्ति में कभी-कभी समस्याएं आती हैं। मैंने जल्द ही तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां अभी तक कमियों की रिपोर्ट नहीं की गई है।

 

Tags: Sachin Pilot , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD