Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बिहार ने 14 वर्षो में काफी प्रगति की : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 07 Dec 2018

Last updated on: Dec 07, 2018, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां शुक्रवार को कहा कि पिछले 14 वर्षो में राज्य ने विभिन्न सामाजिक, आर्थिक मामलों में काफी प्रगति की है। वित्त आयोग सहित कई मानकों पर कुशल वित्तीय प्रबंधन से बिहार की विकास दर राष्ट्रीय औसत सात की तुलना में पिछले एक दशक से 10 प्रतिशत बनी हुई है। एशियन डेवलपमेंट रिसर्च सेंटर (आद्री) द्वारा स्थापित आर्थिक नीति एवं लोक वित्त केंद्र (सीईपीपीएफ) के 10 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित ‘पब्लिक फाइनेंस : थ्योरी, प्रैक्टिस एवं चैलेंज’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार राजस्व अधिशेष वाला राज्य रहा है और पिछले दशक में योजनागत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से 2018 के बीच बिहार के बजट में सातगुना वृद्धि हुई है। इस सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ़ वाइऱ् वी़ रेड्डी ने कहा, “भारतीय रिजर्व बैंक स्वतंत्र रूप से काम करता है, लेकिन राज्य के साथ सघन समन्वय बनाए रखता है।” उन्होंने बताया कि वित्तीय अस्थिरता और राजनीतिक अस्थिरता साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने लेखाकरण के सिद्धांतों के महत्व की जरूरत पर भी बल दिया।

लोक वित्त विशेषज्ञ एम़ गोविंद राव ने लोक वित्त के लिए नीति निर्माण में शोध के योगदान पर बल देते हुए व्यापक बजट आवंटन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक को सरकार के साथ सहमति और समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। सम्मेलन में अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के निदेशक एरॉल डिसूजा ने कहा कि राजकोषीय और मौद्रिक नीति का समन्वय वृहद आर्थिक प्रबंधन की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी देश के लोक ऋण के उसकी राजकोषीय सीमा तक पहुंच जाने के बाद इस बात की उम्मीद होती है कि वह उसकी ऋणवृद्धि कम कर देगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजकोषीय और मौद्रिक नीति राज्य की दो भुजाएं हैं और उनमें समन्वय जरूरी है। आर्थिक नीति एवं लोक वित्त केंद्र के निदेशक डॉ़ शैवाल गुप्ता ने पिछले 10 वर्षो के दौरान आर्थिक नीति एवं लोक वित्त केंद्र के क्रमिक विकास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज की वैश्वीकृत दुनिया में लोक वित्त के सामने बहुमुखी चुनौतियां हैं। बिहार जैसे राज्य में ये चुनौतियां और भी जटिल और गहरे असर करने वाली हो जाती हैं। उन्होंने विकास संबंधी योजना निर्माण में राज्य की शीर्ष भूमिका पर बल दिया।

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD