डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि दिव्यांगजन की वोटें बनाने में होशियारपुर जिला जालंधर मंडल में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। वे आज दिव्यांगजन की वोटें बनाने और मतदान के दौरान सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में करवाए गए सर्वे दौरान 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक के 9109 दिव्यांगजन की पहचान की गई है, जिसमें से 7615 व्यक्तियों (करीब 84 प्रतिशत) की वोटें बनाई जा चुकी हैं। उनके सर्वे के मुताबिक की गई कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को रहती वोटें भी जल्दी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांग व्यक्तियों की अभी तक वोट नहीं बनी, उनकी सूचि एस.डी.एम्ज को सौंपी जाए।
श्रीमती ईशा कालिया ने एस.डी.एम्ज को निर्देश दिए कि वे इस सूचि के मुताबिक पहल के आधार पर बाकी रहते 1494 व्यक्तियों की वोटें बनवाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत हर वीरवार दिव्यांगों का सत्कार कैंप में भी वोटें बनाने संबंधी विशेष काउंटर लगाया जाए, जिससे कैंप में आने वाला योग्य व्यक्ति वोटर बनने के लिए फार्म भर सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन की वोटें बनाने के लिए विशेष अभियान शुरु किया जाए और इसमें राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त दिव्यांग इन्द्रजीत कौर नंदन को भी समिति में शामिल करके सेवाएं हासिल की जाएं। उन्होंने कहा कि इंद्रजीत नंदन ने अवार्ड प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है और इस होनहार लडक़ी की ओर से दिव्यांगजन को जागरु क करना काफी असरदार साबित हो सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वोटें बनाने के बाद दिव्यांगजन को वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान के दौरान विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, इस लिए संबंधित अधिकारी जहां एन.एस.एस., एन.सी.सी. वालंटियरज की सेवाएं ले सकते हैं, वहीं व्हीलचेयर व बूथों पर विशेष तौर पर रैंप भी बनवाएं, जिससे किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान दौरान दिव्यांगजन के आने -जाने के लिए भी जिला प्रसाशन की तरफ से विशेष प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष या इस से अधिक आयु के दिव्यांगजन वोट बनाने को प्राथमिकता दें और वोट बनाने के बाद वोट के अधिकार का प्रयोग भी करें। इस मौके पर तहसीलदार (चुनाव) श्री करनैल सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।