Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी, भाजपा 'मुस्लिम विरोधी' : आजम खां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Nov 2018

Last updated on: Nov 25, 2018, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'मुस्लिम विरोधी' करार दिया। सरकार पर भव्य राम मंदिर निर्माण को तत्काल मंजूरी देने का दबाव बनाने के लिए बुलाई गई 'धर्मसभा' के लिए अयोध्या में हजारों की तादाद में हिंदू कार्यकर्ता और रामलला के अनुयायी जुटे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बुलंदशहर जिले में कहा कि अगर मोदी चाहते हैं कि मुस्लिम भारत से चले जाएं तो उन्हें मुस्लिम समुदाय को ऐसा करने का तरीका बता देना चाहिए, वे चले जाएंगे, लेकिन यह भी नहीं करना है, 'सबका साथ, सबका विकास' की रट लगानी है और मॉबलिंचिंग कराकर बेकसूर इंसानों की जान लेना, यही इनकी फितरत है। उन्होंने अयोध्या में दिसंबर, 1992 में 16वीं सदी की बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने से पहले बनाए गए हालात की याद दिलाते हुए कहा कि सांप्रदायिक उन्माद पैदा कर मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी राज्य और देश में भय का मौहाल बना रही है।रविवार को आयोजित 'धर्मसभा' से पहले अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सभा में हिंदू संत भव्य राम मंदिर के निर्माण पर अपना रुख और रणनीति तय करने के लिए जुटे हैं। वहीं, विपक्षी दलों का कहना है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और छह महीने बाद लोकसभा चुनाव होना है, इसीलिए यह सब किया-कराया जा रहा है, क्योंकि जनता सरकार के काम से खुश नहीं है, यह पता चल गया है। ऐसे में 'राम' नाम का ही सहारा है।विपक्ष का यह भी कहना है कि धर्मनिरपेक्ष देश की सरकार का काम मंदिर, मठ, मस्जिद, गुरुद्वारा या चर्च बनवाना नहीं है, लेकिन चूंकि हर चुनाव में मंदिर का वादा करने का फायदा मिलता रहा है, इसलिए भाजपा फायदे की लहलहाती फसल काटना चाहती है। 

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD