Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आजम खान को भी पसंद है सपा-बसपा का साथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Mar 2018

Last updated on: Mar 17, 2018, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को भी बसपा के समर्थन से उपचुनाव में मिली जीत के बाद सपा-बसपा का साथ पसन्द आ रहा है। आजम ने कहा कि लोग कहते हैं कि सपा और बसपा कैसे साथ हो सकते हैं, ये वो लोग कह रहे हैं जिनको यह जोड़ अच्छा नहीं लग रहा है।उन्होंने कहा, "मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि कभी-कभी बहुत सी चीजें अच्छी नहीं लगती पर उन्हें अच्छी नहीं लगने के बावजूद मानना पड़ता है।"उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं सपा-बसपा का रिश्ता लम्बा नहीं चलेगा, क्योंकि दोनों की विचार धाराएं अलग हैं। आजम ने कहा कि बुनियादी तौर पर तो यही बात गलत है कि दोनों की विचारधाराएं अलग हैं। आजम ने कहा कि विचारधारा का मतलब यह नहीं कि हर दल एक-एक महापुरुष को लेकर अपना आर्दश मान ले। सबसे अच्छा व्यक्ति वह है जो ईद और होली के साथ हर त्योहार मना ले।समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का साथ लम्बा चलेगा क्योंकि अगर हजारों साल का इतिहास उठाया जाए तो मुगल-बिट्रिश के अलावा भारत में कई साम्राज्य आए। 

लेकिन दबा, निचला वर्ग जमीन पर रहने वाला यहीं रहा। जिन्हें इंसाफ नहीं मिला तो आई हुकूमतें खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि जब इंसाफ नहीं होगा तब हुकूमतें खत्म हो जाएगी।बसपा से गठबंधन की बात पर आजम ने कहा कि किसी को साथ लेने के लिए दूसरों के मापदंड के साथ काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुद्दा हिन्दू-मुसलमान का नहीं, श्मशान-कब्रिस्तान का नहीं, सवाल सुप्रीम कोर्ट के जजों के जनता की अदालत में आकर इंसाफ मांगने और संघ का सेना से तुलना करने का है। शायद यही सवाल जनता को अच्छे नहीं लगे। ऐसे में हमें अपने गिले-शिकवे दूर करके साथ आना चाहिए। बसपा को कमजोरों की लड़ाई लड़ने और फासिस्ट ताकतों को कमजोर करने के लिए आपसी बैर भुला कर समाजवादी पार्टी का साथ देना चाहिए और हमें और उन्हें आखिरी हद तक साथ देना चाहिए। हमें बाइज्जत समझौता और बंटवारा करना चाहिए। 

 

Tags: Azam Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD