Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जेल में बंद आजम खान की UP में है खूब डिमांड.. सपा विधायक के बाद अब कांग्रेस नेता मिलने पहुंचे

चाचा-भतिजा (अखिलेश-शिवपाल) , आजम खान को लेकर आपस में भिड़ रहे हैं। अब कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम आजम खान से मिलने पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Apr 2022

Last updated on: Apr 25, 2022, 00:00 IST

आजम खान भले ही जेल में हैं लेकिन फिर भी UP में खूब डिमांड में चल रहे हैं। आजम खान से जेल में मिलने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। चाचा-भतिजा (अखिलेश-शिवपाल) , आजम खान को लेकर आपस में भिड़ रहे हैं। अब कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम आजम खान से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले शिवपाल यादव, एक सपा विधायक भी वहां पहुंचे थे। शिवपाल से तो आजम खान मिले थे, लेकिन सपा विधायक से वो नहीं मिले थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजम खान और उनका परिवार अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। रामपुर से विधायक और सपा के कद्दावर मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान पिछले दो सालों से जेल में बंद हैं। वहीं आजम खान  पर अब भी 80 मुकदमे चल रहे हैं। अखिलेश यादव 2 साल में केवल एक बार ही आजम खान से मिलने जेल गए थे। 

अखिलेश यादव से नाराज चाचा शिवपाल जब जेल आए तो आजम ने उनसे मुलाकात की। लेकिन सपा विधायक से उन्होंने किनारा कर लिया। सपा विधायक और अन्य नेता रविवार को आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे थे, लेकिन आजम ने उन्हें मिलने से मना कर दिया था। वहीं शिवपाल यादव सीतापुर जेल गए थे तो आजम की उनसे मुलाकात हुई थी। शिवपाल ने जेल से आकर यह तक कह दिया था कि 'आजम भाई के लिए सपा ने संघर्ष नहीं किया। उन्हें जेल से बाहर लाने की कोशिश नहीं की गई।

इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव भी टेंशन में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल और आजम एकसाथ आकर अखिलेश यादव का वोट समीकरण बिगाड़ सकते हैं। दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार आजम को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला ऑफर दे रहे हैं।

सुल्तानपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी सचिव सलमान जावेद ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि अखिलेश मुसलमानों के लिए नहीं बोलते। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि आजम को परिवार समेत जेल में डाला गया और अखिलेश खामोश रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजम खान सपा के टिकट पर रामपुर से विधानसभा चुनाव लड़े थे। उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। हालांकि, वे रामपुर से सांसद भी थे।

 

Tags: azam khan , akhilesh yadav , congress , acharya pramod krishnam , shivpal yadav , jail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD