814 दिन बाद जेल से बाहर आए आजम खान... समर्थकों से गले मिलते ही रो पड़े, अखिलेश बोले- स्वागत है

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

814 दिन बाद जेल से बाहर आए आजम खान... समर्थकों से गले मिलते ही रो पड़े, अखिलेश बोले- स्वागत है

Azam Khan , Samajwadi Party , Samajwadi Party Founding Member , Azam Khan Release , Akhilesh Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

आज यूपी के रामपुर में जश्न होगा। स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। मिठाइयां बांटी जा रही हैं, क्योंकि उनके चहेते नेता आजम खान 814 दिन बाद जेल से घर वापिस आ गए हैं। जी हां रामपुर से सपा विधायक आजम खान 27 महीने बाद आज यानी शुक्रवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आते ही उनके चेहरे पर मुस्कान थी और आंखों में आंसू। आजम को उनके दोनों बेटों ने रिसीव किया। वहीं जेल से बाहर आजम के सैंकड़ों समर्थक भी मौजूद थे। समर्थकों से गले मिलकर आजम भावुक हुए और उनकी आंखों में आंसू थे।

जेल से बाहर आते ही आजम सबसे पहले सपा नेता अनूप गुप्ता के घर गए। वहां आजम ने नाश्ते में आलू और पनीर के पराठे खाए। लेकिन इस मौके पर अनूप गुप्ता अखिलेश यादव का नाम लेना नहीं भूले। उन्होंने मीडिया से कहा कि अखिलेश यादव में हमें आजम खान का पूरा ध्यान रखने को कहा है। मेरी तबीयत काफी समय से ठीक नहीं थी इसलिए आजम सबसे पहले आज मेरे घर आए। इसलिए उनकी सेवा करना मेरा फर्ज था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजम खान पर किताब चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी, जमीन अतिक्रमण, जमीन हड़पने, जालसाजी, धोखाधड़ी और बिजली चोरी से जुड़े कुल 89 मामले दर्ज हैं। आज जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंच रहे आजम खान के स्‍वागत के लिए घर पर खासी तैयारी की गई है। वहां जश्न का माहौल है। 

अखिलेश यादव ने कहा- स्वागत है

आजम खान के जेल से रिहा होने पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। अखिलेश ने लिखा- सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!

आपको हम ये भी बता दें कि आखिलेश और आजम खान के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आजम 2020 से जेल में बंद थे लेकिन अखिलेश एक भी बार उनसे मिलने या उनका हाल जानने जेल नहीं गए। एक बार आजम के मीडिया इंचार्ज फसाहत खान शानू यहां तक कहा दिया था कि यूपी के CM योगी आदित्यनाथ बिलकुल सही कहते हैं कि अखिलेश नहीं चाहते आजम खान जेल से बाहर आए। आपको ये भी बता दें कि आजम खान को सपा से 2009 में छह साल के लिए निकाल दिया गया था लेकिन दिसंबर 2010 में निष्कासन रद्द कर दिया गया। अब देखना ये है कि क्या जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश और आजम के बीच का रिश्ता कितना सुधर पाता है। ये तल्खी कम होगी या नहीं ये तो अब वक्त ही बताएगा।


और नेता भी रिसीव करने जेल पहुंचे

सीतापुर जेल से निकलने के बाद आजम खान ने पूर्वमंत्री आबिद रजा का माथा चूमकर उनका साथ दिये जाने पर शुक्रिया अदा किया। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने भी जेल के बाहर पहुंचकर आजम खान से मुलाकात की। दोनों ने थोड़ी देर आपस में बात की और फिर शिवपाल अपनी गाड़ी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। शिवपाल ने रिपोर्टरों से कहा कि- आजम खान हमारे साथी हैं।

योगी सरकार ने ठीक नहीं किया

आजम खान के बाहर आने पर अब सियासत और तेज हो गई है। नेताओं ने बयान देने शुरू कर दिए है। आजम की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की। सिब्बल ने योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि यूपी सरकार आजम खान को राजनीतिक द्वेष का शिकार बना रही है। आजम खान दो साल से जेल में हैं, उन्हें अब जमानत दे दी जानी चाहिए। जेल से बाहर आने के बाद आजम ने किसी भी मीडिया ग्रुप से बात नहीं की। हालांकि वहां सारे मीडिया हाउस पहुंचे हुए थे। लेकिन आजम अपने समर्थकों से मिलने के बाद सीधे गाड़ी में बैठे और निकल गए।

 

Tags: Azam Khan , Samajwadi Party , Samajwadi Party Founding Member , Azam Khan Release , Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD