Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

पाकिस्तान आतंकवाद रोके, तभी होगी वार्ता : सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 28 Nov 2018

Last updated on: Nov 28, 2018, 00:00 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद नहीं करेगा, तब तक दोनों देशों के बीच वार्ता नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि वार्ता और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि भारत हालांकि करतारपुर कॉरिडोर के विकास का स्वागत करता है, लेकिन हम तब तक वार्ता नहीं करेंगे, जब तक इस्लामाबाद आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता। मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा, "द्विपक्षीय वार्ता और करतारपुर कॉरिडोर बिल्कुल अलग-अलग चीज है। मैं बहुत खुश हूं कि बीते 20 वर्षो से भारत सरकार करतारपुर कॉरिडोर की मांग कर रही थी और पहली बार पाकिस्तान ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।" उन्होंने कहा, "लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो जाएगी..हम हमेशा कहते हैं कि आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान जैसे ही भारत में आतंकवादी गतिविधि रोकेगा, वार्ता शुरू हो जाएगी। वार्ता केवल करतारपुर कॉरिडोर से जुड़ी हुई नहीं है।"

सुषमा स्वराज ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भारत, पाकिस्तान में दक्षेस सम्मेलन में भाग नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि भारत सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण का जवाब नहीं देगा। उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने कहा, जब तक पाकिस्तान, भारत में आतंकवादी गतिविधि समाप्त नहीं करेगा, कोई वार्ता नहीं होगी और हम दक्षेस में भाग नहीं लेंगे।" सुषमा स्वराज ने कहा कि वह करतारपुर समारोह में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि उन्हें तेलंगाना का दौरा करना था। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर से संबंधित समारोह में पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के शामिल होने पर किसी भी प्रकार कि टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और उनके बयान के हवाले से कहा कि वह निजी हैसियत से वहां गए हैं। मंत्री ने कहा कि सिद्धू के इस कार्यक्रम में भाग लेने पर पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी समारोह में भाग लेने पाकिस्तान गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के समीप इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। करतारपुर साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु गुरुनानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD