Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार में जल्द होगी 903 पशु चिकित्सकों की नियुक्ति : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 21 Nov 2018

Last updated on: Nov 21, 2018, 00:00 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां बुधवार को कहा कि राज्य में 903 पशु चिकित्सकों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी, जिससे राज्य में पुशु चिकित्सकों की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने इसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज के सभागार में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 'पशु पोषण' पर आयोजित तीन दिवसीय कान्फ्रेंस के समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, "मछली आहार का कारखाना लगाने के लिए एक करोड़ रुपये तक निवेश करने वालों को 50 लाख तथा 10 लाख तक निवेश करने वालों को पांच लाख रुपये राज्य सरकार अनुदान देगी।" उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां पशु चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतिमाह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। 

मोदी ने कहा कि भोजपुर के बिहिया में 300 मीट्रिक टन क्षमता का पशु आहार कारखाना अगले साल जनवरी में प्रारंभ हो जाएगा तथा महेशखूंट में भी 300 मीट्रिक टन पशु आहार उत्पादन क्षमता का कारखाना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मछली आहार के 10 नए कारखाने भी राज्य में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बक्सर के डुमरांव में भारत सरकार की 'गोकुल ग्राम मिशन' के तहत आठ करोड़ रुपये की लागत से गायों की देशी नस्ल की विकास की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में बिहार मछली और सब्जी उत्पादन में तीसरे, गेहूं, धान के उत्पादन में छठे और दूध के उत्पादन में नौवें स्थान पर है। 

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD