Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

छत्तीसगढ़ खाद्यान्न योजना की चर्चा संयुक्त राष्ट्र में भी सुनी : सुषमा स्वराज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 11 Nov 2018

Last updated on: Nov 11, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान प्रचार करने रायपुर पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की खाद्यान्न योजना की चर्चा संयुक्त राष्ट्र में सुनी है। स्वराज ने रायपुर उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "मुझे गर्व है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की खाद्यान्न योजना की चर्चा संयुक्त राष्ट्र में भी होती है। मुझसे विदेशों में पूछा जाता है कि भारत में कौन-सा प्रदेश है, जहां कोई भूखा नहीं सोता, तो मेरे मुख से सदैव छत्तीसगढ़ का नाम निकलता है।" उन्होंने उत्तर विधानसभा सीट के उम्मीदवार श्रीचंद सुंदरानी को आशीर्वाद देते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि यहां के विधायक अपने विकास कार्यों के आधार पर वोट मांग रहे हैं, जज्बातों के आधार पर नहीं। लोकतंत्र को ऐसे ही विधायकों की जरूरत है।" सुषमा ने कहा कि वह रायपुर की नगरी को प्रणाम करती हैं, जहां देश का सबसे ऊंचा झंडा लहराता है। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है। सुषमा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की थी कि मैं किसी घर में अंधेरा नहीं रहने दूंगा। उसे उन्होंने सौभाग्य योजना से पूरा किया। गरीब व्यक्ति बैंक में जाने से घबराता था, उसे भय होता था कि उसे बैंक में घुसने दिया जाएगा कि नहीं या पैसे नहीं होने की वजह से बैंक नहीं जा पाता था। सरकार की जनधन योजना ने देश की एक-तिहाई जनता को बैंकों से जोड़ा है।" 

उन्होंने बताया, "उज्जवला योजना सिर्फ एक मुफ्त गैस कनेक्शन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। गैस कनेक्शन मिलने से लकड़ी काटने व चूल्हा जलाने में लगने वाले समय का सदुपयोग महिलाएं अब अन्य कामों के लिए करती हैं। साथ ही लकड़ी को सर पर ढोते-ढोते जो सर के बाल गवां देती थीं और धुंए से परेशान रहती थीं, अब वे एक स्वस्थ्य और स्वाभिमानी जीवन व्यतीत कर रही हैं।" छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया, "बच्चों की पढ़ाई पूरी न होने की वजह से जो माता-पिता मायूस रहते थे, आज उनके बच्चे लाइवलीहुड कॉलेजों में अपनी पसंद का कार्य सीख रहे हैं।" भाजपा सरकार के संकल्प पत्र के बारे में उन्होंने कहा, "अब जो बच्ची पढ़ाई में होशियार होगी, उसे घर नहीं बैठाना है, रमन सरकार उन्हें परिवहन में सुगमता के लिए स्कूटी देने का काम करेगी। अब छत्तीसगढ़ के हर परिवार को एक लाख रुपये की मेडिकल मदद भी रमन सरकार देने जा रही है। 2022 तक छत्तीसगढ़ का हर व्यक्ति अपना आवास होने का सपना पूरा कर लेगा।" कार्यक्रम में उपस्थित सांसद रमेश बैस ने छत्तीसगढ़ को एम्स की सौगात देने के लिए सुषमा स्वराज का आभार जताया। उत्तर विधानसभा के उम्मीदवार श्रीचंद सुंदरानी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता उन्हें अपना 10 दिन दें, इसके बदले वह अपने पांच साल देंगे।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD