Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर : केशव प्रसाद मौर्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) , 04 Nov 2018

Last updated on: Nov 04, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा, इससे कम किसी भी बात पर भाजपा समझौता नहीं करेगी। मौर्य ने कहा कि अयोध्या में बाबर के नाम की एक ईंट भी लगने नहीं दी जाएगी। राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है और भारतीय जनता पार्टी हमेशा से इसके पक्ष में खड़ी रही है। राम मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश के सवाल को टालते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा का रुख राम मंदिर को लेकर एकदम साफ है, लेकिन कांग्रेस और बाकी दल भी अपना रुख जनता के सामने स्पष्ट करें, जिससे उनकी हकीकत सबके सामने आ सके। मौर्य ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही जनेऊ पहनने वाले नकली हिंदू राम मंदिर पर अपना रुख साफ क्यों नहीं करते। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए मौर्य ने दिल्ली में संत सम्मेलन के सवाल पर कहा कि संतों का एकत्रीकरण कोई खराब बात नहीं है। वे सब राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को लेकर एकत्र हुए। साधु-संतों की तरह भाजपा का भी यही संकल्प है। राम मंदिर को लेकर कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन इतना जरूर बता सकते हैं कि अयोध्या में जब भी बनेगा तो रामलला का भव्य मंदिर ही बनेगा।

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD