Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा हर 5 साल पर राम मंदिर मुद्दे पर करती है ध्रुवीकरण : पी. चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2018

Last updated on: Oct 29, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर मुद्दे पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर वह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करेगी। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम मंदिर मुद्दे पर अगली सुनवाई जनवरी 2019 में करने का निर्णय लेने के बाद यहां कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह एक जानी-पहचानी कहानी है। भाजपा हर पांच साल बाद चुनाव से पहले राम मंदिर मुद्दे पर विचारों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करती है।" उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर कांग्रेस का मत स्पष्ट है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी का मत है कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में है और सभी को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि हमें जल्दबाजी करनी चाहिए।" चिदंबरम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि सर्वोच्च न्यायालय ने सबरीमाला मुद्दे पर तो अपना निर्णय सुना दिया है तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इस बयान पर कि राम मंदिर मुद्दे पर हिंदुओं का सब्र टूट रहा है, से जुड़े एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

सर्वोच्च न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2010 के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं पर अगले साल जनवरी में सुनवाई करने का निर्णय लिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में अयोध्या के विवादित स्थल के तीन हिस्से कर राम लला, निर्मोही अखाड़ा और मुस्लिम वादी में बांट दिया था। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर सर्वोच्च न्यायालय में मामले की कार्रवाई बाधित करने के आरोप पर चिदंबरम ने कहा, "अगर आप सार्वजनिक रूप से यह बयान देते हैं तो यह सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना होगी। इसलिए मेरा आग्रह है कि यह बयान सार्वजनिक रूप से ना दें।" उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय निर्णय लेगा कि सुनवाई कब होनी है। इसका निर्णय हम नहीं लेते हैं कि अदालत सुनवाई कब करेगी।" मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग से संबंधित एक प्रश्न पर चिदंबरम ने कहा, "यह निर्णय कार्यकारी सरकार द्वारा लिया जाता है। अगर कोई अध्यादेश लाना चाहता है तो इसका जवाब प्रधानमंत्री देंगे, बशर्ते वह इस मुद्दे पर कोई भी जवाब देने के इच्छुक हों।"

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD