Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

एडीआईपी-आरवीवाई कैंप में दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायता तथा सहायक जीवनदायी उपकरण वितरित किए गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Oct 2018

Last updated on: Oct 27, 2018, 00:00 IST

सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आज नई दिल्ली के छतरपुर के सतबारी में जिला प्रशासन के सहयोग से बीपीएल श्रेणी के तहत आने वाले दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की योजना- राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) के तहत सहायता और सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण के लिए एक शिविर आयोजित किया।इस अवसर पर सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्यमंत्री किशन पाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे। इस वितरण शिविर समारोह की अध्यक्षता दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी ने किया। इस समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम, आर्टिफिशियल लिम्ब्स मेन्युफेक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एएलआईएमसीओ) ने आज दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन के सहयोग से किया। इस अवसर पर बोलते हुए किशन पाल गुर्जर ने कहा कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के शिविर इन्हें लाभान्वित करने के लिए आयोजित किए जाते रहने चाहिए। दिव्यांगजनों की श्रेणी को 7 से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है एवं दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण को भी 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया है। दिव्यांगजनों के लिए यूनिवर्सल आईडी कार्ड का काम प्रगति पर है। 

 

Tags: Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD