Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने वालों को मिलती है सफलता : ईशा कालिया

कहा, विद्यार्थी एक दूसरे के बडी बन कर नशे के खिलाफ हो एकजुट , मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत विद्यार्थियों के करवाए ड्राइंग, पेटिंग व स्लोगन मुकाबले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Oct 2018

Last updated on: Oct 23, 2018, 00:00 IST

मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही में विद्यार्थियों के ड्राइंग,पेटिंग, स्लोगन व अन्य अलग-अलग मुकाबले करवाए गए, जिस संबंधी करवाए समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया पहुंची। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। डिप्टी कमिश्रर ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसके बाद सख्त मेहनत के साथ लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सख्त मेहनत से किसी भी तरह की सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अध्यापकों को भी अपील की कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि के मुताबिक सही दिशा प्रदान की जाए, ताकि वे उसी दिशा में सख्त मेहनत कर सकें।ईशा कालिया ने कहा कि मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत यह मुकाबले करवाए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को अधिक से अधिक वातावरण व स्वास्थ्य से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जहां स्वास्थ्य के लिए अच्छी खुराक जरु री है, वहीं वातावरण की शुद्धता भी बहुत जरु री है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि शारीरिक तंदुरु स्ती के साथ ही बौद्धिक विकास होता है।

डिप्टी कमिश्रर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत यह संदेश दिया जा रहा है कि हर व्यक्ति  अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक  हो, ताकि एक तंदुरुस्त समाज की सृजना हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खुद जागरुक होने के साथ-साथ अपने मां-बाप को भी साफ-सफाई व वातावरण की शुद्धता में योगदान देने के लिए पे्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हर बच्चे को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि वातावरण का संतुलन बरकरार रह सके।ईशा कालिया ने विद्यार्थियों को बडी ग्रुप में अधिक से अधिक शमूलियत करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को एक दूसरे का बडी बन कर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे पर लगाम लगाने के लिए बडी अहम रोल अदा कर सकते हैं और पंजाब सरकार की ओर से बडी प्रोग्राम एक बेहतरीन प्रयास है।इस मौके पर सहायक कमिश्रर(सामान्य) श्री रणदीप सिंह हीर, जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री मोहन सिंह लेहल, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मृदुला शर्मा, प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही श्री हरजीत सिंह के अलावाय अन्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Tandarust Punjab , DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD