Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

गुवाहाटी वनडे : रोहित शर्मा-विराट कोहली के तूफानी शतकों में उड़ा वेस्टइंडीज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 21 Oct 2018

Last updated on: Oct 21, 2018, 00:00 IST

कप्तान विराट कोहली (140) और रोहित शर्मा (नाबाद 152) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 246 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मेजबान भारतीय टीम ने यहां बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमेर (106) की शतकीय पारी की मदद से आठ विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे भारत ने 42.1 ओवर में ही महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज से मिले 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 10 रन के स्कोर पर शिखर धवन (4) के रूप में पहला झटका लगा। लेकिन, इसके बाद विराट और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को जीत की मंजिल तक ला दिया। वनडे में दूसरे विकेट के लिए भारत की यह सबसे बड़ी साझेदारी है। देवेंद्र बिशू ने कप्तान कोहली को विकेटकीपर के हाथों स्टंप कराकर इस साझेदारी का अंत किया। कोहली ने अपने वनडे करियर का 36वां शतक पूरा किया। उन्होंने 107 गेंदों की पारी में 21 चौके और दो छक्के लगाए। कोहली का घर में यह 15वां, रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22वां और बतौर कप्तान 14वां शतक है। इसके साथ ही कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक बनाने में वह रिकी पोंटिंग (22) के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

कोहली के आउट होने के बाद रोहित ने अंबाती रायडु (नाबाद 22) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की अविजित साझेदारी कर भारत को 42.1 ओवर में आठ विकेट से शानदार जीत दिला दी। रोहित ने अपने वनडे करियर का 20वां शतक पूरा किया। उन्होंने 117 गेंदों की पारी में 15 चौके और आठ छक्के लगाए। रायडु ने 26 गेंदें खेलीं और एक चौका व एक छक्का लगाया। वेस्टइंडीज के लिए ओशाने थॉमस ने 83 रन देकर एक विकेट हासिल किया। थॉमस वनडे में वेस्टइंडीज के अब तक सबसे मंहगे गेंदबाज साबित हुए। बिशू को 72 रन पर एक विकेट मिला। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमेर (106) की शतकीय पारी के दम पर आठ विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज के लिए हेटमेर ने 78 गेंदों की पारी में छह चौके और इतने ही छक्के लगाए। उन्होंने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक बनाया। उनके अलावा कीरेन पॉवेल ने 39 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 51, शाई होप ने 32, कप्तान जैसन होल्डर ने 38, केमार रोच ने नाबाद 26 और देवेंद्र बिशू ने नाबाद 22 रन बनाए। रोव्मैन पॉवेल ने भी 22 रन का योगदान दिया। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 41 रन पर तीन विकेट, मोहम्मद शमी ने 81 रन पर दो विकेट, रवींद्र जडेजा ने 66 रन पर दो विकेट और खलील अहमद ने 64 रन पर एक विकेट हासिल किए। 

 

Tags: Sports News , Rohit Sharma , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD