Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विश्व खाद्य दिवस पर कृषि मंत्री का संदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2018

Last updated on: Oct 16, 2018, 00:00 IST

विश्‍व खाद्य दिवस दुनिया में भूख से निपटने के कार्य के प्रति समर्पित एक दिवस है। विश्‍व खाद्य दिवस 2018 की थीम है ‘हमारा कार्य हमारा भविष्‍य-2030 तक दुनिया को भूख से मुक्‍त बनाना संभव’। आज विश्‍व खाद्य दिवस के अवसर पर दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भूख से पीडि़तों का दर्द दूर करने और सभी के लिए पोषक खुराक तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करती है। भारत सरकार का उद्देश्‍य भारत के कृषि क्षेत्र में बदलाव लाना है, ताकि वैश्विक पर्यावरण उद्देश्‍यों को अर्जित करने में योगदान दिया जा सके। इसलिए सरकार ने खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के साथ मिलकर एक परियोजना की शुरूआत की है। इस संगठन का भारतीय कार्यालय ‘हरित कृषि: वैश्विक पर्यावरण लाभों के लिए भारतीय कृषि में बदलाव लाने और महत्‍वपूर्ण जैव विविधता तथा वन परिदृश्‍यों का संरक्षण करने’ के रूप में जाना जाता है।किसानों के कल्‍याण के बारे में श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि जिन किसानों को हम आदरपूर्वक हमारे अन्‍नदाता या भोजन प्रदान करने वाले कहते हैं, वे खाद्य प्रसंस्‍करण में हमारे प्रयासों के केन्‍द्र बिन्‍दु हैं। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है। अभी हाल में विश्‍वस्‍तरीय खाद्य प्रसंस्‍करण बुनियादी ढांचे के सृजन के लिए राष्‍ट्रीय स्‍तर के कार्यक्रम प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना का शुभारंभ किया गया है। इससे अगले दो वर्षों के दौरान पांच बिलियन अमरीकी डॉलर निवेश जुटाए जाने की उम्‍मीद है। इससे 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा और पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मेगा फूड पार्कों के बारे में उन्‍होंने कहा कि इन पार्कों के माध्‍यम से हमारा उद्देश्‍य प्रमुख उत्‍पादन केन्‍द्रों के साथ कृषि प्रसंस्‍करण समूहों को जोड़ना है। इससे आलू, अनानास, संतरे और सेब जैसी फसलों के अधिक मूल्‍य मिलेंगे। किसान समूहों को इन पार्कों में इकाइयां स्‍थापित करने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा है, जिससे फसल बर्बादी और परिवहन लागत कम होगी तथा नए रोजगार जुटाए जा सकेंगे। कृषि में डिजिटलीकरण के बारे में श्री सिंह ने कहा कि ब्रांड बैंड कनेक्टिविटी के माध्‍यम से एक निर्धारित समय में गांव को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।हम भूमि के अभिलेखों का डिजिटलीकरण कर रहे हैं और मोबाइल प्‍लेटफॉर्म पर लोगों को विभिन्‍न सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन कदमों से किसानों को जानकारी, ज्ञान और कौशल का उचित समय पर हस्‍तांतरण करने में मदद मिल रही है। हमारा राष्‍ट्रीय कृषि ई-बाजार, ‘ई-नाम’ पूरे देश में कृषि बाजारों को जोड़ रहा है, जिससे हमारे किसानों को उचित मूल्‍य और बाजार का चयन करने की आजादी के लाभ सुलभ होंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की मासिक पत्रिका ‘इंडियन फार्मिंग’ का विशेषांक ‘हमारा कार्य हमारा भविष्‍य-2030 तक दुनिया को भूख से मुक्‍त बनाना संभव’ पर आधारित है। उन्‍होंने यह भी कहा कि खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), सीजीआईएआर और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद प्रणालियों के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा उपलब्‍ध कराई गई महत्‍वपूर्ण जानकारी से कृषि ज्ञान की तलाश करने वालों को लाभ पहुंचेगा।   

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD