Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

सचिवालय स्तर पर नरेन्द्र बरागटा करेंगे जन मंच कार्यक्रमों का समन्वय : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Oct 2018

Last updated on: Oct 16, 2018, 00:00 IST

जन मंच कार्यक्रम को और प्रभावशाली एवं परिणाम उन्मुख बनाने के लिए मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा सचिवालय स्तर पर समन्वय करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल के समक्ष कही। उन्हें मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने के बाद नरेन्द्र बरागटा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिए आया था।जय राम ठाकुर ने कहा कि जन मंच राज्य सरकार का सबसे महत्वपूर्ण और जनता केन्द्रित कार्यक्रम है जिसका उद््देश्य जन समस्याओं का निपटारा लोगों के घरद्वार पर करना है। सभी मंत्री जन मंच में शामिल हो रहे हैं, जो हर माह के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र बरागटा जन मंच का समन्वय राज्य स्तर पर करेंगे ताकि लोगों की समस्याएं जल्द से जल्द दूर हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश का न्यायसंगत विकास सुनिश्चित बना रही है। अब तक उन्होंने प्रदेश के 54 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है ताकि प्रदेश के हर भाग का एक समान विकास हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा ही हिमाचल प्रदेश की मांगों का सहानुभूतिपूर्वक रवैया रखते हैं। प्रधानमंत्री न केवल विकास कार्यों में बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय भी राज्य की हर सम्भव मदद कर रहे हैं, हाल ही में लाहौल घाटी में बे-मौसमी बर्फवारी के कारण हजारों लोग फंस गए थे। फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए केन्द्र सरकार ने सात हैलीकॉप्टर उपलब्ध करवाए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त एवं गतिशील नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने लोगां से प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने की अपील की ताकि देश अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को वापिस पा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सबसे विकसित देशों में शामिल होने की ओर अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सेब बागवानों के कल्याण और बेहतरी के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बागवानों को अपना उत्पाद बाजार में बेचने के लिए हर जरूरी सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेब वाले क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि हर पार्टी कार्यकर्ता के प्रयासों की वजह से विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं इसीलिए उन्होंने ओकओवर व सचिवालय में प्रतिक्षालयों का निर्माण करवाया ताकि लोगों को उनके प्रिय नेता से मिलने में कोई परेशानी न हो।सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल के प्रति हमेशा उदारता का भाव दिखाया है और राज्य को हर सम्भव आर्थिक मदद प्रदान की है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र बरागटा ने प्रदेश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के चलते ही राज्य सरकार केन्द्र से 9000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लाने में सफल रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए नरेन्द्र बरागटा ने कहा कि यह केवल उनका सम्मान नहीं है बल्कि पूरे शिमला जिला का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को एक ईमानदार नेता मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि पूरे प्रदेश का एक समान विकास हो।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जय राम ठाकुर ने वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दिया। सरकार के इस प्रयास से राज्य के 1.30 लाख लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है। नशे जैसी समाजिक बुराई पर लगाम कसने के लिए उन्होंने उत्तर भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियां की चण्डीगढ़ में बैठक आयोजित करने के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही हिमालयन ईकॉलोजी के संरक्षण पर मंथन करने के लिए शिमला में हिमालयन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक सम्भव हो पाई।नरेन्द्र बरागटा ने ऊपरी शिमला में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री से एक ट्रॉमा सेन्टर खोलने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की आंकक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री को एक तलवार सौंप कर सम्मानित भी किया।इससे पहले महासू जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत किया।इस अवसर पर संगठन महामंत्री पवन राणा, विधायक बलवीर वर्मा, विनोद कुमार, हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष खुशी राम बालनाटाह, शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, भाजपा उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, शिमला किन्नौर एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , NARENDER BARGATA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD