Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व टंडन जी की याद में लुधियाना में बनेगा भव्य स्मारक

भाजपा कार्यकर्ता स्व बलराम जी दास टंडन की याद में बनायेंगे स्मारक,धूमधाम से मनाई जाएगी स्व बलराम जी दास टंडन की जयंती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 14 Oct 2018

Last updated on: Oct 14, 2018, 00:00 IST

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्व. बलरामजी दास टंडन की याद में पार्टी के कार्यकर्तायों द्वारा लुधियाना में एक भव्य स्मारक बनाया जायेगा | इसके निर्माण और इसकी संरचना को लेकर लुधियाना में 1 नवम्बर को स्व टंडन जी की जयंती पर एक विशालकार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इस बड़े फैसले पर अपनेविचारों को उपस्थित लोगों के समक्ष रखेंगे | यह जानकारी पार्टी के नेता मदन मोहन व्यास ने प्रदान की | उन्होंनेबताया कि इस स्मारक को बनाने के उद्देश्य को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लुधियाना में एक बैठक का आयोजन किया जिसमे भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और स्व बलराम जी दास टंडन के पुत्र संजय टंडन ने विशेष रूप से इसमें भाग लिया | बैठक में सभी ने एकमत से माना कि स्व टंडन जी जैसे महान नेता विरले विरले धरती पर आते हैं | उन्होंनेतप, त्याग और निडरता के भाव से समाज और प्रदेश की सेवा की | अपनी सत्यता और निडरता के प्रतीक ने राजनैतिक क्षेत्र में अपने कौशल का लोहा विरोधी पार्टी को भी मनवाया | ऐसी महान आत्मा के विचारों और कार्यों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यहां एक स्मारक बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की यादगार आगामी पीढ़ियों को शिक्षा देने का काम करती है। 

इस बैठक में पार्टी चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि ये बहुत सौभाग्य की बात है कि उन्होंने ऐसे परिवार में जन्म लिया जिस परिवार में स्व बलराम जी जैसे महान नेता ने अपना सर्वस्व देश के लिया लगा दिया | उन्होंने सत्य के मार्ग पर चल कर देश कीराजनीति में एक अलग मिसाल कायम की है | इसके लिए सभी देशवासी उन्हें युगों युगों तक याद करते रहेगे | उन्होंने कहा कि उनके पिता जी स्व टंडन जी का पार्टी के सभी कार्यकर्तायों के साथ विशेष लगाव था जिसके चलते वे उनके साथ व्यक्तिगत रिश्तों को बनाते थे | उन्होंने कभी भी भेदभाव की राजनीती को महत्व नहीं दिया | ऐसे महान नेता के लिए आज सभी कार्यकर्ताओं ने यदि उनके स्मारक बनाने की बात का निर्णय लिया है तो वे उसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्तायों का विशेष आभार व्यक्त करते हैं और उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्तायों का ही प्यार है कि वे स्वयं इस प्रकार से स्मारक बनाने की बात कह रहे हैं |इस मौके पर भाजपा नेता उमादत्त शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, बंटोरी लाल चौहान, जीवन गुप्ता, विमल टंडन, पुषिन्दर सिंगल, गुरदेव शर्मा देवी आदि ने कार्यक्रम को लेकर सुझाव दिया।

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD