Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

धर्मशाला में आपदा तैयारियों पर जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन

अतिरिक्त उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Oct 2018

Last updated on: Oct 12, 2018, 00:00 IST

अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा के.के.सरोच ने आपदा के बेहतर प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों एवं उपायों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए आज धर्मशाला में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम समर्थ-2018 के तहत आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन का आयोजन उपमंडलाधिकारी कार्यालय धर्मशाला द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया गया। मैराथन में स्थानीय स्कूलों, कॉलेज व साई हॉस्टल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इससे पूर्व, मैराथन में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए के.के.सरोच ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए लोगों को आपदा प्रबंधन को लेकर संवेदनशील बनाना एवं आपदा से जुड़ी तैयारियों बारे शिक्षित करना नितांत आवश्यक है।सरोच ने कहा कि कांगड़ा जिला ने अतीत में विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं की त्रासदी का दंश झेला है। अपने पूर्व अनुभवों से सबक लेकर भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से बेहतर तरीके से निपटने के उपायों को लेकर हम सभी का जागरूक होना जरूरी है जिससे आपदा से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करना संभव है। इसके लिए पूर्ण सजगता बरतते हुए पूर्व तैयारी आवश्यक है।

मैराथन में लड़कियों के 5 किलोमीटर वर्ग में कृतिका प्रथम, चम्पा दूसरे तथा नीतिका तीसरे स्थान पर रहीं जबकि लड़कों के वर्ग में शुभम प्रथम, अतुल द्वितीय और अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 11 किलोमीटर दौड़ में सीनियर पुरूष वर्ग में अनीश पहले, किशोर दूसरे तथा राहुल तीसरे स्थान पर रहे। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया।मैराथन धर्मशाला खेल परिसर से प्रातः 7 बजे आरंभ हुई। इसमें दो श्रेणियों में 5 किलोमीटर और 11 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। 5 किलोमीटर दौड़ इंडोर स्टेडियम परिसर से आरंभ होकर शहीद स्मारक-सर्किट, हाउस-कैंची मोड़ से वापिस इसी रूट से होते हुए खेल परिसर में सम्पन्न हुई जबकि 11 किलोमीटर दौड़ इंडोर स्टेडियम के समीप से आरंभ होकर शहीद स्मारक-सिविल लाइन्स-कोतवाली बाजार-फव्वारा चौक-खनियारा रोड़-कंडी-दाड़ी से आईटीआई रोड़ होते हुए खेल परिसर में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा, जिला समन्वयक आपदा प्रबन्धन भानु शर्मा, रोविन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD