Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इस्‍पात मंत्री ने टेक्‍नोलॉजी कंपनियों से भारत के खनिज और धातु क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Oct 2018

Last updated on: Oct 09, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय इस्‍पात मंत्री चौधरी वीरेन्‍द्र सिंह ने अंतरराष्‍ट्रीय निवेशकों और टेक्‍नोलॉजी क्षेत्र की कंपनियेां से भारत के खनिज और धातु क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया है। इस्‍पात मंत्री नई दिल्‍ली में खनिज और धातु- परिदृश्‍य 2030 विषय पर अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भारत के खनिज क्षेत्र की क्षमता काफी अधिक है और खनन कार्यों से अछूते क्षेत्रों में निवेशकों के लिए अपार अवसर हैं। भारत खनिज दृष्टि से संपन्‍न देश है और देश में ईंधन, परमाणु, धातु और गैर धातु तथा छोटे खनिजों सहित 95 प्रकार के खनिज हैं।मंत्रालय के सचिव श्री विनय कुमार ने उद्घाटन समारोह की अध्‍यक्षता करते हुए कहा कि भारत लौह अयस्‍क का दूसरा सबसे बड़ा उत्‍पादक है और राष्‍ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) देश में सबसे बड़ा लौह अयस्‍क उत्‍पादक है। उन्‍होंने बताया कि भारत इस्‍पात का तीसरा सबसे बड़ा उत्‍पादक है और देश शीघ्र ही दूसरे स्‍थान पर पहुंच जाएगा। उन्‍होंने कहा कि चालू वर्ष में इस्पात की खपत 69 किलो ग्राम हो गई है लेकिन अभी भी अंतरराष्‍ट्रीय खपत मानक से पीछे है। 

इसलिए भविष्‍य में इस्‍पात उद्योग की संभावनाएं अधिक हैं। उन्‍होंने बताया कि राष्‍ट्रीय इस्‍पात नीति 2017 में 2030 तक 300 मीलियन टन इस्‍पात उत्‍पादन का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है। इसलिए खनन क्षेत्र को 2030 से पहले इस लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए सक्रिय कदम उठाना चाहिए।एनएमडीसी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एन.बैजेन्‍द्र कुमार ने बताया कि सम्‍मेलन में खनिज और धातु क्षेत्र के विभिन्‍न पहलुओं पर फोकस किया जाएगा और इससे राष्‍ट्रीय इस्‍पात नीति द्वारा निर्धारित लक्ष्‍य प्राप्‍त करने में हितधारकों को मदद मिलेगी।सम्‍मेलन में शीर्ष स्‍तर के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी तथा राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुख विश्‍व में खनिज और धातु के भविष्‍य पर चर्चा कर रहे हैं। सम्‍मेलन का उद्देश्‍य खनिज और धातु के लिए वैश्विक बाजार की समझदारी बढ़ाना, खनिज विकास और आर्थिक विकास के बीच अंतर-संपर्क को प्रमुखता देना और भारत के धातु उद्योग को प्रभावित करने वाले अंतरराष्‍ट्रीय धातु बजार को समझना है।इस सम्‍मेलन में 16 देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह सम्‍मेलन घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय धातु उत्‍पादको को विचार-विमर्श, नियोजन और पारस्‍परिक लाभका‍री संबंध स्‍थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।सम्‍मेलन का आयोजन एनएमडीसी द्वारा किया गया है। इस्‍पात और खान तथा विदेश मंत्रालय ने समर्थन दिया है।

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD