Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

इस्पात मंत्रालय ने अपने सार्वजनिक उपक्रमों के लिए खेल नीति जारी की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Aug 2018

Last updated on: Aug 27, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय इस्‍पात मंत्री चौधरी बीरेन्‍द्र सिंह ने आज यहां मंत्रालय के अधीन केन्‍द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के लिए खेल नीति जारी की। इस नीति के जरिए इस्‍पात मंत्रालय के अधीन आने वाले सार्वजनिक उपक्रमों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया जा सकेगा।श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि खेल देश के आर्थिक विकास और ताकत की पहचान होते हैं। मंत्रालय के अधीन आने वाले सार्वजनिक उपक्रम भविष्‍य में ओलम्पिक  खेलों के लिए पदक विजेता तैयार करेंगे। उन्‍होंने कहा कि नई नीति के अनुरूप ये उपक्रम खेल प्रतिभाओं को ढूंढकर उन्‍हें ढांचागत और वित्‍तीय मदद तथा प्रशिक्षण और कोचिंग की सुविधा देंगे। खेलों को बढ़ावा देने के लिए संस्‍थागत मदद की आवश्‍यकता पर जोर देते हुए श्री सिंह ने कहा कि केन्‍द्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के तहत प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को 8 वर्षों तक के लिए 5 लाख रुपये प्रति वर्ष की वित्‍तीय मदद देने के अच्‍छे परिणाम दिखाई देने लगे हैं।केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि इस्‍पात मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम खेल गतिविधियों के लिए अब अपनी वित्‍तीय स्थिति के अनुरूप अलग से बजट का प्रावधान करेंगे। यह बजट उनके सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व वाले बजट से अलग होगा। उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने तथा नि:शक्‍तजनों के लिए खेल गतिविधियां शुरू करने पर सार्वजनिक उपक्रमों का विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही वे राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय खेल आयोजनों को प्रायोजित करने का भी काम करेंगे।नई नीति के तहत मंत्रालय के सभी सार्वजनिक उपक्रम एक शीर्ष खेल निकाय का गठन करेंगे, जो राष्‍ट्रीय स्‍तर के खेल संघों और परिसंघों, भारतीय ओलम्पिक संघ और पैरालिम्पिक संघ और परिसंघों के साथ संबद्ध होंगे। महारत्‍न और नवरत्‍न का दर्ज पाए सार्वजनिक उपक्रम कम से कम एक खेल के लिए अपने यहां खेल अकादमी स्‍थापित करेंगे और वहां खिलाडि़यों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्‍ध कराएंगे। श्री सिंह ने कहा कि इस्‍पात मंत्रालय केवल अपने सार्वजनिक उपक्रमों के लिए ही जवाबदेह नहीं है, बल्कि वह राष्‍ट्र निर्माण के लिए भी उत्‍तरदायी है। खेल नीति इसी उद्देश्‍य की पूर्ति करेगी।

 

Tags: Birender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD