Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चौधरी बीरेन्‍द्र सिंह ने राउरकेला इस्‍पात संयंत्र की पुनर्निर्मित ब्‍लास्‍ट फर्नेस -1 राष्‍ट्र को समर्पित की

Listen to this article

5 Dariya News

ओडिशा , 11 Jun 2018

Last updated on: Jun 11, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय इस्‍पात मंत्री चौधरी बीरेन्‍द्र सिंह ने सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आरएसपी) की पुनर्निर्मित ब्‍लास्‍ट फर्नेस-1 ‘पार्वती’ आज राष्‍ट्र को समर्पित की। इस अवसर पर केन्‍द्रीय जनजातीय मामले मंत्री जुआल ओराम, इस्पात मंत्रालय में सचिव डॉ. अरुणा शर्मा, इस्पात मंत्रालय में विशेष डयूटी पर तैनात अधिकारी बिनॉय कुमार, सेल के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। ‘पार्वती’ सेल की पहली ब्‍लास्‍ट फर्नेस है, जिसे देश के पहले राष्‍ट्रपति डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद ने  3 फरवरी, 1959 को राष्‍ट्र को समर्पित किया था। ब्‍लास्‍ट फर्नेस के पुनर्निर्माण के लिए इसे 6 अगस्‍त, 2013 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि पुरानी नींव पर खड़ी की गई बेहतर प्रौद्योगिकी से लेस पुनर्निर्मित फर्नेस की उच्‍च उत्‍पादन क्षमता है। इस नई फर्नेस की वार्षिक उत्‍पादन क्षमता 0.438 मिलियन टन (एमटी) से बढ़कर 1.015 एमटी हो गई है। मंत्री महोदय ने इस्‍पात जनरल अस्‍पताल के सुपर स्‍पेशिएलिटी ब्‍लॉक के बर्न्‍स और प्‍लास्टिक सर्जरी विभाग की आधारशिला भी रखी। क्षेत्र में यह एकमात्र बर्न्‍स और प्‍लास्टिक सर्जरी इकाई है तथा इससे न केवल राउलकेला बल्कि आसपास के जिलों और राज्‍यों के लोगों की भी जरूरतें पूरी होंगी। मंत्री महोदय ने आरएसपी की आधुनिक न्‍यू प्‍लेट मिल का भी दौरा किया और इसके सामने स्थित प्रगति उद्यान में पौधारोपण किया। 

 

Tags: Birender Singh , Jual Oram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD