Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

मेनका बाल यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने में आयु सीमा हटाने की पक्षधर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Oct 2018

Last updated on: Oct 08, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर बाल यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज कराने में आयु सीमा हटाने को कहा और साथ ही नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज कराने की समयावधि की कानूनी स्थिति पर सफाई मांगी है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री गांधी ने ट्वीट किया, “मैंने हमारे कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह बाल यौन उत्पीड़न के मामलों में लागू समयावधि पर कानून की स्थिति स्पष्ट करें। हमने हमारे विचार व्यक्त किए हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को किसी भी वक्त शिकायत दर्ज कराने की मंजूरी दी जाए।”सीआरपीसी की धारा 468 के तहत बाल उत्पीड़न समेत किसी तरह के अपराध को घटना के तीन वर्षो के भीतर दर्ज कराना होता है, जिसके लिए तीन साल जेल की सजा का प्रावधान है। 

हाल ही में मेनका गांधी ने प्रस्ताव दिया है कि बाल उत्पीड़न के मामले में पीड़ित को 30 साल की उम्र तक शिकायत दर्ज कराने की इजाजत दी जानी चाहिए। गांधी ने जिक्र किया कि बाल यौन उत्पीड़न बहुत ही दर्दनाक अनुभव होता है और अधिकतर आरोपी पीड़ितों के जानने वाले रिश्तेदार या परिचित होते हैं, जिससे अपराध के बारे में शिकायत दर्ज कराना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, “लोगों ने अब आगे आकर बचपन में उनके साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बोलना शुरू कर दिया है। यह एक स्वागत योग्य कदम है। बतौर समाज यह हमारे लिए बहुत जरूरी है, ताकि हम पीड़ितों के साथ खड़े हों और महिला पीड़ितों को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और परामर्श संबंधित सहायता सहित कई प्रकार की सेवाओं तक पहुंच प्रदान की जा सके।”

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD