Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा सांस्कृतिक मामलों के केंद्रीय मंत्री डा.महेश शर्मा के साथ मुलाकात

जलियांवाला बाग़ का शताब्दी समारोह मनाने के लिए जलियांवाला बाग़ ट्रस्ट के नये मैंबर जल्द नियुक्त करने पर दिया जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Oct 2018

Last updated on: Oct 05, 2018, 00:00 IST

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री नवजोत  सिंह सिद्धू द्वारा आज सांस्कृतिक मामलों के केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा के साथ मीटिंग करके जलियांवाला बाग़ राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट के नये सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द मुकम्मल करने पर ज़ोर दिया गया जिससे केंद्र द्वारा इस सम्बन्धी होने वाली देरी के कारण जलियांवाला बाग़ की शौर्यगाथा सम्बन्धी अप्रैल 2019 में शताब्दी समारोह करवाने के प्रस्तावों की परवानगी में देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग़ भारत की एकता का प्रतीक है और इस पवित्र स्थान के रख -रखाव और प्रबंधन की जि़म्मेदारी ट्रस्ट द्वारा निभाई जाती है।केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान श्री सिद्धू  ने कहा कि चूंकि जलियांवाला बाग़ के प्रबंधन का काम चलाना ट्रस्ट की जि़म्मेदारी है इस कारण इस ट्रस्ट के कार्यकाल पूरा कर चुके सदस्यों की जगह नये नियुक्त होने वाले तीन सदस्यों की नियुक्ति जल्द की जाये जिससे शताब्दी समारोह की अग्रिम तैयारियों में कोई रुकावट न आए क्योंकि इस समारोह सम्बन्धी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करन वाले इस ट्रस्ट से प्रस्तावों की मंजूरी अपेक्षित है और नये सदस्यों की नियुक्ति के बाद ही यह ट्रस्ट अपना काम-काज कर सकेगा।

उन्होंने कहा, ''हमने जलियांवाला बाग़ के यादगारी समारोह बड़े पैमाने पर मनाने को ध्यान में रखते हुए 20 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पहले ही केंद्र को दिए हुए हैं जिससे विश्व और खासकर भारत की नई पीढ़ी को मुल्क की आज़ादी की ख़ातिर जानें कुर्बान करने वाले महान योद्धाओं की बलियों से परिचित करवाया जा सके।सांस्कृतिक मामलों बारे केंद्रीय मंत्री द्वारा श्री सिद्धू को भरोसा दिया गया कि नये तीन सदस्यों की नियुक्ति एक हफ्ते के अंदर -अंदर कर दी जायेगी और इसके उपरांत तुरंत ट्रस्ट की मीटिंग करवाई जायेगी जिससे भारत की एकता के प्रतीक के तौर पर जाने जाते जलियांवाला बाग़ की शौर्यगाथा सम्बन्धी यादगारी समारोह की तैयारियों के प्रस्तावों की प्रक्रिया को समय पर मुकम्मल किया जा सके।इससे पहले श्री सिद्धू  द्वारा केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री के.जे.एलफौंस के साथ मीटिंग करके प्रसाद (नेशनल मिशन फॉर पिल्ग्रिमेज रीजुवेनेशन एंड स्पिरिच्युअल ऑगमैंटेशन) और स्वदेश मिशन के अंतर्गत प्रस्तावों की जल्दी परवानगी की माँग की गई। उन्होंने बताया कि पवित्र शहर अमृतसर में होने वाले विभिन्न विकास प्रोजेक्टों से सम्बन्धित 115 करोड़ के प्रस्ताव प्रसाद स्कीम के अंतर्गत और राज्य में टूरिज्म को प्रफुल्लित करने और पर्यटन से सम्बन्धित विकास प्रोजेक्टों के लिए 108 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पहले ही केंद्र को सौंपे हुए हैं। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के डायरैक्टर श्री मलविन्दर सिंह जग्गी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Navjot Singh Sidhu , Dr Mahesh Sharma , KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD