Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पटियाला सेंट्रल जेल के एक ही बैरक में बंद दलेर मेंहदी और नवजोत सिंह सिद्धू

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Daler Mehndi, Navjot Singh Sidhu, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू और पंजाबी गायक दलेर मेहंदी पंजाब के पटियाला सेंट्रल जेल में एक ही बैरक में बंद हैं। जेल में अन्य हाई-प्रोफाइल राजनेता भी है, जिसमें शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया शामिल हैं, जो सांसद सुखबीर बादल के बहनोई हैं। वह ड्रग केस में केंद्रीय जेल पटियाला में सजा काट रहे हैं। 

पटियाला जिला अदालत ने गुरुवार को मेहंदी की दो साल की जेल की सजा को बरकरार रखा, जिसमें उन्हें मानव तस्करी केस में सजा हुई है। मामला साल 2003 का है। इस केस में उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज हुआ था लेकिन बाद में दलेर को भी नामजद कर लिया गया। उन्हें 2018 में ट्रायल कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। 

जिसके खिलाफ वह पटियाला की सेशन कोर्ट चले गए। कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा और उन्हें पटियाला जेल भेज दिया। जेल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मेहंदी को बैरक नंबर 10 में रखा गया है, जहां सिद्धू भी सजा काट रहे हैं। वहीं मजीठिया भी पास वाले बैरक में बंद हैं। 

सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की जेल की सजा सुनाई, जिसमें एक 65 वर्षीय व्यक्ति मारा गया था। सिद्धू को पहले इस मामले में सिर्फ जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया था, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Daler Mehndi , Navjot Singh Sidhu , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD