Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युवाओं को डांटने या डराने से नहीं, उनकी सोच बदलकर ही सही राह दिखाई जा सकती है : नवजोत सिंह सिद्धू

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Navjot Singh Sidhu, Indias Got Talent
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Oct 2025

Last updated on: Oct 06, 2025, 14:19 IST

राजनेता से एंटरटेनर बने नवजोत सिंह सिद्धू अब लोकप्रिय टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज के तौर पर नजर आएंगे। वह 11वें सीजन में मलाइका अरोड़ा और शान के जजिंग पैनल में शामिल होंगे। सिद्धू ने अपनी इस नई जिम्मेदारी को लेकर खुशी जाहिर की और शो से जुड़ने को लेकर अपने विचार रखे।  

आईएएनएस से बात करते हुए सिद्धू ने बताया कि उनका सबसे बड़ा मकसद आज के युवा, जो कई बार गलत रास्तों पर चले जाते हैं, उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना है। उनका कहना है कि युवा पीढ़ी को डराने या डांटने से कुछ नहीं बदलता, बल्कि उनकी सोच को समझना और उसे सुधारना जरूरी है। 

सोच ही इंसान की असल पहचान होती है और यही सोच उसके कामों को तय करती है। इसलिए वे चाहते हैं कि युवा सही सोच के साथ आगे बढ़ें ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा, ''भारत में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन उसे सही दिशा देने की जरूरत है।

'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसा मंच उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपनी कला, हुनर या किसी भी तरह की प्रतिभा दिखाना चाहते हैं। शो में कई तरह के कलाकार आते हैं। ऐसे में टैलेंट को सही ढंग से समझना और बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।'' सिद्धू ने कहा, ''कुछ युवा शराब और ड्रग्स जैसी गलत आदतों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। 

ऐसे में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे मंच उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का काम करते हैं। युवाओं को सही प्लेटफॉर्म मिले तो वे अपनी प्रतिभा के दम पर बहुत कुछ कर सकते हैं।'' सिद्धू ने बताया कि वे राजनीति में भी इस वजह से हैं कि अगली पीढ़ी के लिए बेहतर मौके और सकारात्मक वातावरण बनाना चाहते हैं। 

उनका मानना है कि चुनाव लड़ना सिर्फ सत्ता पाने के लिए नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सही रास्ता बनाने के लिए भी होता है। वे चाहते हैं कि अपने अनुभवों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं ताकि वे जीवन में सही फैसले ले सकें। सिद्धू ने आगे कहा, "इंडियाज गॉट टैलेंट में सबसे खास बात यह है कि यहां हर तरह की प्रतिभा को सम्मान मिलता है। 

यहां किसी तरह की सिफारिश या दबाव नहीं चलता। केवल जो लोग अपनी मेहनत और टैलेंट से साबित करते हैं, वही आगे बढ़ते हैं।" आईएएनएस से बातचीत में सिद्धू ने आगे कहा कि उनका अनुभव क्रिकेट से जुड़ा है, जहां उन्होंने छक्के मारकर अपनी ऊर्जा का परिचय दिया है। 

अब वे इसी ऊर्जा को युवा प्रतिभाओं तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि वे भी अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। इस शो का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा को सही दिशा देना और उन्हें सम्मान देना भी है।''

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Navjot Singh Sidhu , Indias Got Talent

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD