Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Oct 2018

Last updated on: Oct 05, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन की प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता से पहले हैदराबाद हाउस में बैठक शुरू हुई। मोदी ने यहां हैदराबाद हाउस में पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ हिलाकर एक-दूसरे को गले लगा लिया। पुतिन 19वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए गुरुवार शाम यहां पहुंचे थे। उन्होंने बाद में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मोदी के आवास पर निजी मुलाकात भी की थी। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हवाईअड्डे पर पुतिन का स्वागत किया। शिखर सम्मेलन के बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच लगभग 20 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। 

इसमें 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रूस से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की खरीद को लेकर होने वाला करार भी शामिल है। यह सौदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सेरीज थ्रू सैन्कशंस एक्ट’ (सीएएटीएसए) कानून के जनवरी में प्रभावी होने के बाद से अटकलों का विषय रहा है। सीएएटीएसए उन देशों पर लागू होता है, जो रूसी, ईरानी और उत्तरी कोरियाई रक्षा कंपनियों के साथ व्यापार करते हैं। बैठक में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। भारत नए प्रतिबंधों को लेकर चिंतित है, जो 4 नवंबर को लागू होने वाला है क्योंकि भारत के लिए ईरान तेल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। रूस केवल उन दो देशों में से एक है जिसके साथ भारत वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन रखता है, दूसरा देश जापान है।

 

Tags: Narendra Modi , Vladimir Putin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD