Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत अपनी विशेषज्ञता और तकनीकी ज्ञान को साझा करने का इच्छुक : राधा मोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2018

Last updated on: Oct 04, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में सूरीनाम गणराज्य के कृषि, पशुपालन और मत्स्य मंत्री श्री लेखराम सोएर्दजन से मुलाकात की और सूरीनाम की जनता की भलाई के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मध्‍य ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक संबंध 145 वर्ष पुराने हैं। ऐसी यात्राओं से भारत और  सूरीनाम के मध्‍य परस्पर संबंध और गहरे करने में मदद मिलती है तथा दोनों देशों के बीच न केवल दोनों सरकारों के स्तर पर बल्कि दोनों देशों के नागरिकों के स्तर पर भी द्विपक्षीय संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने कृषि और सहायक क्षेत्रों में पूर्ण सहयोग के लिए सूरीनाम के अपने समकक्ष को आश्वासन दिया। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2017-21 की अवधि के लिए कृषि पर संयुक्त कार्य समूह की कार्य योजना से सूरीनाम जाने वाले भारतीय वैज्ञानिकों/विद्वानों को प्रशिक्षण/अध्ययन यात्रा के संबंध में मदद मिलेगी, जिससे वे जेडब्ल्यूजी के दायरे में खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे कृषि और सहायक उपक्रम से संबंधित विभिन्‍न क्षेत्रों में किसानों/कृषि वैज्ञानिकों की क्षमता निर्माण में सफल होंगे। 

सूरीनाम के राजदूत के अनुरोध पर श्री सिंह ने सूरीनाम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहयोग से चावल पर किए जाने वाले अनुसंधान कार्य को आगे बढाये जाने हेतु आईसीएआर के अधिकारियों को सूरीनाम में समकक्ष अधिकारी के साथ बातचीत करने के निर्देश दिए। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री ने सूरीनाम सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सूरीनाम सरकार द्वारा अपने समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए मई और जून 2018 के दौरान बड़े शानदार तरीके से सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 145वीं जयंती का आयोजन किया। उन्‍होंने सूरीनाम में हिन्‍दुस्‍तानी समाज द्वारा हिन्‍दी भाषा का संरक्षण करने और उसका प्रचार करने की भी सराहना की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सम्मेलन (इंटरनेशनल सोलर एलांइस कांफ्रेंस)’ में भाग लेने के लिए एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भेजने के लिए सूरीनाम गणराज्य की सरकार का आभार प्रकट किया।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD