Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा- सबसे बड़ी बेअदबी तो कांग्रेस ने करवाई

पौने दो साल में कांग्रेस ने विकास की एक ईंट भी नहीं लगाई : सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली , 02 Oct 2018

Last updated on: Oct 02, 2018, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल सात अक्तूबर को पटियाला में कांग्रेस के खिलाफ जबर विरोधी रैली करने जा रही है। रैली की सफलता के लिए शिअद पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल,सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा आज कार्यकर्ताओ से मीटिंग करने मोरिंडा रोड पर स्थित डिवाइन होटल में पहुंचे। यह मीटिंग हल्का खरड इंचार्ज रंजीत सिंह गिल की देख रेख में की गयी जिस में हल्के के हजारो वर्करों ने भी हाजरी भरी। इस दौरान सुखबीर बादल ने मंच से बोलते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा। सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस अकाली दल के खिलाफ बेअदबी को मुद्दा बनाकर सियासी रोटियां सेंक रही है, जबकि सबसे बड़ी बेअदबी तो कांग्रेस ने 1984 में श्री हरमिंदर साहिब में करवाई थी। पटियाला रैली के लिए सुखबीर बादल ने कहा कि हल्का खरड से कम से कम 100 बसों का काफिला रैली में जरूर पहुंचना चाहिए क्योकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस हल्के में बहुत विकास करवाया है। बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरे देश के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं,जो पौने दो साल में सिर्फ तीन बार अपने दफ्तर गए हैं। साल में कितने ऐतिहासिक और शहीदी दिवस आते हैं, कैप्टन हमेशा गैर हाजिर रहते हैं। ऐसी ही हालत सरकार के विधायकों की है।  इस मौके उन्होंने हल्का इंचार्ज स. रंजीत सिंह गिल की तारिफ के काफी पुल बंधे और कहा कि स.गिल हल्के के लोगो की काफी सेवा कर रहे है जो की प्रशंसा योग है उन्हें कहा कि गिल साहिब के प्यार सदका ही यहाँ आज हजारो लोग बैठे है । बादल ने कहा कि पौने दो साल में कांग्रेस ने विकास की एक ईंट भी नहीं लगाई और खजाना खाली होने की बातें कर रही है। 

सुखबीर ने कहा कि पूरे भारत में पेट्रोल का दाम 80 रुपये प्रति लीटर है, तो 40 रुपये से अधिक पंजाब सरकार का टैक्स है। इसमें केंद्र सरकार का टैक्स 18 रुपये है। पेट्रोल के दाम घटाने के लिए पंजाब सरकार को टैक्स घटाना चाहिए। इस मौके सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बोलते हुए कहा कि पंचायती और ब्लाक समिति चुनाव में  कांग्रेस ने धक्केशाही करके यह चुनाव जीता है। पुलिस ने सरकार के इशारों पर शिअद उमीदवारों के बूथ कैप्चर करवाए। हमारे जीतने वाले उम्मीदवारों के कागज जबरन रद्द करवाए गए जो कि ऐसा मैंने अपने राजनीति कैरियर में पहले बार देखा है । इस मौके स. रंजीत सिंह गिल ने कहा कि अकाली दल ही सिख पंथ की सिरमौर संस्था है। पंजाब की विरासत, गुरुघर और ऐतिहासिक धरोहरों को संभालने का काम हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में काफी काम किया है और श्री आनंदपुर साहिब को सुंदर बनाने में उनके पिता प्रकाश सिंह बादल का बहुत बड़ा योगदान रहा है लेकिन कैप्टन वहां अभी तक गए भी नहीं। स. गिल ने स.बादल से कहा कि आपके कहने के मुताबिक हल्का खरड से 100 बसे भर कर ही पटियाला आएंगे जिस सवंधी हर वर्कर की जुमेवारी लगा दी गयी है । इस मौके पर सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा,अजमेर सिंह खेड़ा एसजीपीसी मेंबर, चरणजीत सिंह  चन्ना एसजीपीसी मेंबर,मनजीत सिंह मुंधो,हरदीप सिंह सरपंच,सुरिंदर कौर शेरगिल, रेनू गुप्ता, रिंकू वर्मा,कृष्णा देवी,कुलवंत कौर पावला, हरदिर मंगू ,दलविंदर काला.,कमल किशोर शर्मा,सर्वजीत सिंह कादीमाजरा,दर्शन शिवजोत, दविंदर ठाकुर,परमजीत पम्मी,राजदिप हैपपी,गौरव गुप्ता,प्रिंस शर्मा,मलकीत सिह पपराली,हरजिदंर सिह मूधो,कुलबंत सिह पंमा ,चौधरी शयामलाल ,मास्टर भारत भूषण,पाल इंदर वाठ,रणधीर सिह धीरा,कुलदीप सिह,डिपल राठौर हाजिर थे।   

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Ranjit Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD