Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

जलालाबाद में नगरपालिका चुनाव में शिरोमणी अकाली दल को वोट देकर विकास के एक नए युग की शुरूआत करें: सुखबीर सिंह बादल

उन महिलाओं से बातचीत की जिनके खातों में कोई सीधा ट्रांसफर नही हुआ और उन्हें लाभों में भी कटौती का सामना करना पड़ रहा

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Jalalabad
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जलालाबाद , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 14:32 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज लोगों से आगामी नगर निगम चुनावों में अकाली दल को भारी समर्थन देने की समर्थन देने की अपील की है ताकि इस शहर के विकास के एक नए युग की शुरूआत हो सके।शहर की अलग-अलग जगहों पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘  पार्टी के कार्यकाल के दौरान रिकार्ड विकास का दौर चला, जिसमें सड़क नेटवर्क और सीवरेज सुविधाओं सहित पूरे शहर का आधुनिकीकरण देखा गया और इसके अलावा शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन हुआ, लेकिन पिछले साढ़े नौ सालों में सारा विकास ठप्प हो गया है।’’ 

उन्होने लोगों से शहर और हलके में विकास को पुनः शुरू करने के लिए अकाली दल को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी दोनों सरकारों ने उन्हें धोखा दिया है।’’सरदार बादल ने महिलाओं से बातचीत की, जिसमंे बड़ी संख्या में महिलाओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दावों के बावजूद उनके खातों में कोई सीधा हस्तांतरण नही हुआ है। 

सरदार बादल ने कहा कि सरकार पर प्रत्येक महिला का 55 हजार रूपये बकाया है और तीन महीने का 3 हजार रूपये के तीन महीने का भत्ता का महिलाओं को दी जाने वाली कुल राशि पर ब्याज भी कवर नही करता है।  महिलाओं ने सरदार बादल को बताया कि उन्हें शगुन और बुढ़ापा पेंशन जैसी सामाजिक भलाई योजनाओं से वंचित किया जा रहा है, जबकि आटा-दाल योजना के तहत मिलने  वाले लाभों में कटौती की गई है।

इस अवसर पर सरदार बादल ने यह भी घोषणा की कि राज्य में अकाली दल की सरकार बनने पर आटा-दाल योजना के तहत 30 किलोग्राम आटा चार रूपये प्रति किलोग्राम की दर से देगी और 20 रूपये प्रति किलोग्रामी की दर से दालें उपलब्ध कराएगी। उन्होने कहा कि कमजोर वर्ग की लड़कियों की शादी पर शगुन की राशि को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया जाएगा और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3500 रूपये प्रति माह कर दिया जाएगा।इस अवसर पर अकाली दल अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक अनेजा और प्रेम वलेचा के घर भी गए। उनके साथ हलका इंचार्ज सतिंदरजीत सिंह मंटा भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Jalalabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD