Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

दक्षेस बैठक में कुरैशी से बड़ी सावधानी से किनारा कर गईं सुषमा स्वराज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 28 Sep 2018

Last updated on: Sep 28, 2018, 00:00 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन(दक्षेस) के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से किसी भी तरह की बातचीत न हो सके, इसके लिए उन्होंने बड़ा ही सावधान कदम उठाया। सुषमा आतंकवाद का वातावरण समाप्त करने का एक आह्वान करने के बाद बैठक से बाहर चली गईं। भारत की ओर से दोनों मंत्रियों के बीच बातचीत से पीछे हटने के बाद, यहां गुरुवार की दक्षेस बैठक पर सबकी नजर थी, जहां दोनों नेताओं के बीच आमना-सामना होने की संभावना थी। लेकिन सुषमा ने बातचीत की कोई स्थिति ही नहीं बनने दी। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि ‘आतंकवाद हमारे क्षेत्र और विश्व में शांति व स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।’ समा टीवी के मुताबिक, कुरैशी ने बाद में पाकिस्तानी मीडिया से सुषमा पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि वह स्वस्थ्य महसूस नहीं कर रही हों।

हालांकि सुषमा का इस हफ्ते काफी व्यस्त कार्यक्रम है। उनका जापान के विदेश मंत्री तारो कानो ओर सीरिया के उप प्रधानमंत्री वालिद अल मुअल्लम से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। दक्षेस बैठक से पहले, उन्होंने इब्सा (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) और ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) की बैठक में अपनी बात रखी। दक्षेस बैठक के अपने संबोधन में उन्होंने हालांकि ‘आतंकवाद की भयावहता’ के बारे में बताते हुए पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, “विकास और हमारे लोगों के आर्थिक विकास व समृद्धि के लिए क्षेत्रीय सहयोग में शांति व सुरक्षा का माहौल सबसे जरूरी है।”स्वराज ने कहा, “यह जरूरी है कि हम आतंकवाद की भयावहता और इसकी समर्थन प्रणाली के सभी रूपों को समाप्त करें।” उन्होंने कहा, “हम हमारे ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ के अंतर्गत हमारे क्षेत्र के विकास और समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।”

सुषमा ने अपने भाषण के दौरान दक्षिण एशिया उपग्रह, दक्षेस आपदा प्रबंधन केंद्र, दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय, मोटर वाहन व रेलवे में दक्षेस समझौते जैसे कई सफल परियोजनाओं का जिक्र किया। समा टीवी के मुताबिक, कुरैशी ने हालांकि भारत द्वारा दक्षेस की प्रगति को बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘सुषमा स्वराज क्षेत्रीय सहयोग की तो बात करती हैं, लेकिन इस तरह का आपसी सहयोग कैसे होगा जब क्षेत्र के देश तो एक साथ बैठने को तैयार हैं, लेकिन आप इस बातचीत में रोड़ा अटका रहे हैं।’ भारत ने पिछले हफ्ते पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर सुषमा और कुरैशी के बीच वार्ता को लेकर सहमति जताई थी। भारत ने हालांकि बाद में कश्मीर में तीन भारतीय पुलिसकर्मियों की हत्या और पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों के महिमामंडन वाले स्टैम्प जारी करने के बाद वार्ता रद्द कर दी थी।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD