Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पर्यटन मंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 प्रदान किए, अतुल्य भारत मोबाइल एप्प लांच किया

पर्यटन उद्योग को आतिथ्य सेवाएं सुधारने पर बल देना चाहिए : के.जे. अल्फॉन्स

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Sep 2018

Last updated on: Sep 27, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फॉन्स ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 प्रदान किए। उन्होंने अतुल्य भारत मोबाइल एप्प तथा अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा प्रदाता प्रमाणीकरण कार्यक्रम भी लांच किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत ने पर्यटन के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है और आज पर्यटन भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र रोजगार और विदेशी मुद्रा का साधन है, इसलिए इस क्षेत्र की क्षमता का लाभ उठाने के लिए पर्यटन उद्योग को साझेदारी करनी होगी। पुरस्कार विजेताओँ को बधाई देते हुए श्री के.जे.अल्फॉन्स ने पर्यटन उद्योग से कहा कि आतिथ्य सेवाओं में सुधार करने की आवश्यकता है क्योंकि आतिथ्य-सत्कार भारत की अनूठी विशेषता है और यह विशेषता हमें अन्य देशों से ऊपर रखती है। उन्होंने कहा कि देश की छवि बनाने और देश को पर्यटक के लिए सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2019 में भारत यूएनडब्ल्यूटीओ के लिए अधिकारिक पर्यटन दिवस समारोहों की मेजबानी करेगा। विश्व पर्यटन दिवस 2018 का विषय है “पर्यटन और डिजिटल परिवर्तन”। पर्यटन मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय द्वारा की गई अनेक डिजिटल पहलों की चर्चा की। इसमें नई अतुल्य भारत वेबसाइट लांच करना, इस साइट पर 24x7 चैट बॉट इंटरफेस, भारत में बौद्ध धर्म पर नई वेबसाइट लांच करना शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने 25 सितंबर, 2018 से सेवारत मोटेल की स्वीकृति के लिए स्वैच्छिक योजना लागू की है। 

इसका उद्देश्य मोटेल वर्ग को समग्र पर्यटन उत्पाद के घटक के रूप में देखना और सुविधाओं तथा मोटेल सेवाओं का मानक तय करना है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित केरल अब पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है क्योंकि होटल और पर्यटक स्थल चालू हो गये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा से तेजी से बाहर आ रहा है और यह पर्यटन उद्योग के लिए राज्य के पर्यटन क्षेत्र को समर्थन देने का उचित समय है। अपने स्वागत भाषण में केंद्रीय पर्यटन सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत ने ब्रांडिंग, विज्ञापन तथा पर्यटन क्षमताओं के प्रदर्शन में अपनी प्रोत्साहन नीतियों को व्यापक रूप से लागू किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने बदलते समय के अनुसार विरासत अपनाने की योजना जैसी अनेक पहल की है। इस योजना में स्मारकों की सुविधा में सुधार के लिए कंपनियों, स्कूलों तथा अन्य हितधारकों के साथ सहयोग करने की व्यवस्था है। राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 1990 के दशक में प्रारंभ किये गये थे। इस वर्ष पर्यटन उद्योग के हितधारकों, राज्य सरकारों, केंद्रीय एजेंसियों तथा व्यक्तियों को 77 पुरस्कार प्रदान किए गए। आज लांच किया गया सुविधा प्रदाता प्रमाणीकरण कार्यक्रम ऑनलाइन लर्निंग का अपने किस्म का पहला कार्यक्रम है और इसका उद्देश्य सुविधा प्रदाताओं के माध्यम से सार्थक रूप में देश की ब्रांडिंग करना। इस ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म को विप्रो लिमिटेड ने विकसित किया है। अतुल्य भारत मोबाइल एप्प भारत को एक संपूर्ण गंतव्य के तौर पर प्रस्तुत करता है, जिसमें आध्यात्मिकता, प्राचीन धरोहर, रोमांच, संस्कृति, योग, स्वास्थ्य जैसे प्रमुख अनुभव शामिल हैं। मोबाइल एप्प को आधुनिक सैलानियों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और उसमें अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरने वाली प्रौद्योगिकियां इस्तेमाल की गई हैं। इस एप्प को टेक महिन्द्रा ने विकसित किया है।

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD