Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई खास' मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर 16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल बाबा महाकाल का सोमवती अमावस्या पर भांग से विशेष शृंगार; मस्तक पर श्रीगणेश, त्रिनेत्र से सजे भगवान शिल्पा शेट्टी ने मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट के साथ मंडे मोटिवेशन की डोज दी ब्रातिस्लावा में स्वागत सच में खास था, भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए आभारी हूं : नरेंद्र मोदी फीफा वर्ल्ड कप : आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया, अमाद डियालो ने अंतिम क्षणों में किया गोल एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान डील पूरी होने का किया ऐलान, होर्मुज से नाकाबंदी हटाने का दिया आदेश

 

मनपसंद खबरें चाहिए? ‘एडिटर जी’ एप है ना!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Sep 2018

Last updated on: Sep 27, 2018, 00:00 IST

अगर आपको सिर्फ अपनी पसंद व जरूरत की ही खबरों की तलाश है, तो ‘एडिटर जी’ को क्लिक करते ही आपकी तलाश खत्म हो सकती है। वीडियो न्यूज एप ‘एडिटर जी’ चंद मिनटों में आपको देश-दुनिया के हाल से रूबरू करवाता है, जहां आप अपनी पसंद और जरूरतों के हिसाब से खबरों का चयन कर सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकार विक्रम चंद्रा ने हाल ही में इस वीडियो न्यूज एप को लांच किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई से चालित है। चंद्रा ने आईएएनएस को बताया कि एआई की शक्ति से चालित यह अपनी तरह का दुनिया का एकलौता वीडियो न्यूज एप है, जिसकी खासियत है कि मोबाइल पर एक क्लिक करते ही यूजर की पसंद व जरूरत की खबरें आ जाती हैं। मतलब, एप में खबरों का चयन करने का विकल्प है। इसकी मदद से यूजर उन खबरों से किनारा कर सकते हैं जो उनको पसंद नहीं है। चंद्रा ने कहा कि समाचार न्यूज चैनल एनडीटीवी को अलविदा कहने के बाद उन्होंने करीब 18 महीनों के चिंतन-मंथन व प्रयत्न के बाद इस अनूठे एप को लांच किया है, जिसमें लोगों को टेलीविजन न्यूज चैनल की तरह खबरों का जायका अवश्य मिलता है, लेकिन एकसुरा व उबाऊ बहस सुनने को मजबूर नहीं होना पड़ता है। ‘एडिटर जी’ विक्रम चंद्रा के अपने दिमाग की उपज है और इस एप का नाम टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस्तेमाल होने वाले शब्द ‘कंप्यूटर जी’ जैसा लगता है। चंद्रा ने कहा कि ‘एडिटर जी’ न्यूज और व्यूज के बीच फर्क को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “आज न्यूज और व्यूज के बीच फर्क नहीं रह गया है। यह चिंता की बात है और पत्रकारिता जगत में कुछ लोगों ने इसको लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। हमारा न्यूज एप इस चिंता को दूर करता है, क्योंकि इस पर न्यूज और व्यूज के बीच स्पष्ट फर्क किया गया है।” उन्होंने कहा, “कोई अपनी राय भी इस एप पर जाहिर कर सकता है। इसके लिए सिर्फ रिकॉर्ड बटन को प्रेस करना होता है, जिसके बाद राय देने वाले का चेहरा प्रकट होता है।”

 चंद्रा ने कहा, “हालांकि खबर या वीडियो का स्रोत अभी सिर्फ प्रामाणिक मीडिया संस्थान ही होंगे। बहरहाल, किसी व्यक्तिगत स्रोत से अभी वीडियो नहीं लिया जा रहा है। अभी हमारी टीम 100 वीडियो के साथ अपने संसाधनों से खबरें दे रही है। इसके अलावा प्रामाणिक मीडिया संस्थानों से प्राप्त वीडियो व कंटेंट लिए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “खबरों की प्रामाणिकता जांचने के लिए एडिटर जी की टीम सतत प्रयत्नशील है, ताकि फेक न्यूज इस मंच से प्रसारित न हो।” एडिटर जी पर महज 15 सेकंड के वीडियो के साथ घटनाओं का जिक्र किया जाता है। इस तरह कुछ ही मिनटों में देश-दुनिया के ताजा हालात की जानकारी मिल जाती है। इसे लोग चलते-चलते भी अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। इस एप पर फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी में खबरें उपलब्ध हैं, लेकिन आगे अन्य कई भाषाओं में भी खबरें दी जाएंगी। चंद्रा ने कहा कि उनके इस प्रयास में हिंदुस्तान टाइम्स का उनको सहयोग मिल रहा है और आगे अन्य मीडिया संस्थानों से भी उन्हें सहयोग की अपेक्षा होगी। बतौर टीवी पत्रकार, विक्रम चंद्रा ने 27 साल पत्रकारिता की है। इसके अलावा डिजिटल मीडिया में भी उन्हें 17 साल का अनुभव है। उन्होंने बताया कि विगत दो साल से वह मीडिया में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की उपादेयता पर काम कर रहे हैं। बकौल चंद्रा, एडिटर जी में समाचार प्रसारण का कार्य ‘आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस अल्गोरिद्म’ के जरिए होता है। यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसा न्यूज एप दुनिया में दूसरा नहीं है? उन्होंने कहा, “हमारी खोज में अब तक ऐसा कोई दूसरा एप देखने को नहीं मिला है। चीन में वीडियो न्यूज एप जरूर बनाए गए हैं, मगर एडिटर जी उनसे अलग है।”

 

Tags: PRESS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD