Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया

 

फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

Sports News, Football, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Sweden, Tunisia, Monterrey
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मॉन्टेरी , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 14:57 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में सोमवार को स्वीडन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा। मॉन्टेरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्वीडन का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला और टीम ने ट्यूनीशिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। स्वीडन की ओर से यासीन अयारी, अलेक्जेंडर इसाक और विक्टर ग्योकेरेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच की शुरुआत से ही स्वीडन ने आक्रामक खेल दिखाया और ट्यूनीशिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में ही स्वीडन ने पहला गोल करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल की। यासीन अयारी ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाते हुए मैच का पहला गोल दागा। इसके कुछ समय बाद अलेक्जेंडर इसाक ने विक्टर ग्योकेरेस के बेहतरीन पास पर गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

स्वीडन लगातार हमले करता रहा और ट्यूनीशिया को अटैक करने का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि, ट्यूनीशिया ने भी वापसी की कोशिश की और उमर रेकिक ने हैनिबल मेजबरी के क्रॉस पर हेडर लगाकर अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। रेकिक के गोल से ट्यूनीशिया के फैंस की उम्मीदें जागीं और स्कोर 2-1 हो गया। मगर मैच के दूसरे हाफ में स्वीडन ने जबरदस्त खेल दिखाया और मुकाबले को एकतरफा कर दिया।

ट्यूनीशिया के डिफेंस की गलती का फायदा उठाते हुए अलेक्जेंडर इसाक ने गेंद छीनी और विक्टर ग्योकेरेस को पास दिया। इसके बाद ग्योकेरेस ने आसान फिनिश करते हुए स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैदान पर उतरे मैटियास स्वानबर्ग ने स्वीडन के लिए चौथा गोल दागा और ट्यूनीशिया की वापसी करने की उम्मीदों को झकझोर रख दिया।

स्वीडन का आक्रामक खेल यहीं नहीं रुका। मैच के अंतिम हिस्से में यासीन अयारी ने एक और शानदार लंबी दूरी का शॉट लगाकर अपना दूसरा गोल किया और टीम की 5-1 की बड़ी जीत पक्की कर दी। इस मुकाबले में बेहतरीन पासिंग और आक्रामक खेल दिखाने के साथ-साथ स्वीडन का डिफेंस भी काफी मजबूत नजर आया। दूसरी ओर, ट्यूनीशिया की टीम कई मौकों पर संघर्ष करती दिखी और डिफेंस में हुई गलतियों की वजह से उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा।

 

Tags: Sports News , Football , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Sweden , Tunisia , Monterrey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD