Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

 

16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 14:52 IST

सनातन धर्म में पंचांग के पांचों अंगों यानी नक्षत्र, योग, करण, वार, तिथि के आधार पर ही दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ. समय, पर्व-त्योहार आदि का निर्धारण किया जाता है। 16 जून 2026 (मंगलवार) का पंचांग देखें तो इस दिन वृद्धि योग के साथ अभिजीत व विजय मुहूर्त का शुभ संयोग बना रहेगा, जो शुभ कामों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

मंगलवार को सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 21 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर और चंद्रास्त शाम 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। 16 जून को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी।

हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन द्वितीया का ही मान होगा। नक्षत्र की बात करें तो आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 4 बजकर 12 मिनट तक रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लगेगा। इस दिन वृद्धि योग रहेगा, जो 17 जून की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक बना रहेगा। वहीं, बालव करण दोपहर 2 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। 

शुभ मुहूर्त और योग की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक और अमृत काल सुबह 7 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

त्रिपुष्कर योग दोपहर 4 बजकर 12 मिनट से 17 जून की देर रात 12 बजकर 52 मिनट तक चलेगा, यह योग कुछ विशेष कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई नया शुभ कार्य या यात्रा न करें। यमगंड सुबह 8 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार 16 जून को मंगलवार का दिन होने के कारण मंगल संबंधी कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए। वृद्धि योग के कारण प्रगति और विकास से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। अभिजीत और विजय मुहूर्त का अधिक से अधिक लाभ उठाएं लेकिन राहुकाल जैसे अशुभ समय से पूरी तरह बचें।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD