Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 14:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचत के आह्वान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को ईवी स्कूटी पर सवार होकर 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक हासिल करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे हुए हैं और इस मौके पर भाजपा संपर्क अभियान चला रही है।

इसी अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के भीमनगर में रहने वाली प्रतिभाशाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर ईवी दुपहिया वाहन से पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं ईवी स्कूटी चला रहे थे और उनके पीछे भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी बैठे हुए थे। चांदनी विश्वकर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है और उन्होंने 500 में से 500 अंक भी हासिल की है मुख्यमंत्री ने चांदनी के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

सीएम यादव ने चांदनी की उत्कृष्ट सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी चांदनी ने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से जो उपलब्धि हासिल की है, वह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने चांदनी की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया और कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर चांदनी के परिजनों से बातचीत की और उन्होंने यहां रहने वाले छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया और कई लोगों के साथ सेल्फी भी ली। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के साथ ही वर्तमान में इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल सभी कारें इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं। 

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD