Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार पंजाब में बेसहारा और आवारा गौधन को जल्द गौशालाओं में लाया जाएगा : कीमती भगत विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम : निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, भारत-स्लोवाकिया संबंध बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज भारत-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया ने की अहम मदद : नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में की द्विपक्षीय वार्ता दिल्ली सरकार का यमुना सफाई मिशन जनता की भागीदारी से ही सफल होगा : प्रवेश वर्मा शांति नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य का ब्रम शंकर जिम्पा ने कराया शुभारंभ चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ

 

हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया

Sporta News, Hockey, Hockey Womens Nations Cup, Auckland
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

ऑकलैंड , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 15:01 IST

भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप का आगाज जीत के साथ किया है। भारत की बेटियों ने मैच में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पूल एक के मुकाबले में अमेरिका को 3-2 से हराया। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में दीपिका ने दो, नवनीत कौर ने एक गोल किया। 

दीपिका को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। अमेरिका ने मैच की शानदार शुरुआत की और एश्ले सेसा ने चौथे मिनट में फील्ड गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अमेरिका ने महज तीन मिनट बाद ही अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। मैडेलिन जिमर ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत पर शुरुआती दबाव बना दिया।

दो गोल से पीछे चल रही भारतीय टीम ने धीरे-धीरे अटैक में अपनी पकड़ बनानी शुरू की। दूसरे क्वार्टर में उनकी कोशिशें रंग लाईं, जब ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट दीपिका ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर कम किया और भारत को मैच में वापस ला दिया। मोमेंटम भारत के पक्ष में जाता रहा और क्वार्टर के बीच में उन्हें एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला।

दीपिका ने 24वें मिनट में फिर से शानदार प्रदर्शन किया और एक और पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारत ने दबाव कायम रखा और हाफटाइम से पहले शानदार वापसी की। मैच के 28वें मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए भारत को पहली बार मुकाबले में बढ़त दिलाई, जो मैच के अंत तक कायम रही।

दूसरे हाफ में भारत और अमेरिका ने गोल की तलाश में जोरदार मुकाबला किया। दोनों टीमों को मैच के दौरान छह-छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन बाकी दो क्वार्टर में किसी भी डिफेंस ने कोई और गोल नहीं होने दिया। भारत ने आखिरी स्टेज में अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत के साथ तीन प्वाइंट्स हासिल किए। इस जीत के बाद, भारत तीन प्वाइंट्स के साथ पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम की अब अगली भिड़ंत 16 जून को जापान से होगी, जो पूल ए में इस समय पहले स्थान पर मौजूद है।

 

Tags: Sporta News , Hockey , Hockey Womens Nations Cup , Auckland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD