Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु नेतृत्व के लिए तैयार : सुषमा स्वराज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 26 Sep 2018

Last updated on: Sep 26, 2018, 00:00 IST

भारत का कहना है कि बहुपक्ष में दृढ़ विश्वास होने के नाते वह जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु नेतृत्व करने के लिए तैयार है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को जलवायु परिवर्तन पर उच्चस्तरीय बैठक में कहा, “संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन और पेरिस समझौते के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु वित्त और प्रौद्योगिकी के लिए विश्व को एक रोडमैप की जरूरत है।” भारत के नेतृत्व के उदाहरण के लिए सुषमा ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि फ्रांस के साथ शुरू किए गए इस कार्यक्रम पर पहले ही 68 देश हस्ताक्षर कर चुके हैं, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना और लागत को कम करना है। उन्होंने कहा कि भारत अगले सप्ताह नई दिल्ली में आईएसए के प्रथम महासभा में महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का स्वागत करने को लेकर आशान्वित हैं। 

सुषमा ने कहा, “जलवायु परिवर्तन से निपटने की हमारी प्रतिबद्धता हमारे व्यवहार में निहित है क्योंकि हम पृथ्वी को अपनी मां समझते हैं।” सुषमा स्वराज ने भारत की धरोहर को समझाते हुए कहा कि प्राचीन भारत परंपरा ब्रह्मांड के पांच तत्वों को गर्भित करती है। ये पांच तत्व अंतरिक्ष, जल, वायु, पृथ्वी और आग है। उन्होंने कहा, “समस्या तब उत्पन्न होती है, जब इनके बीच का साम्य गड़बड़ा जाता है। वायुमंडल से लेकर समुद्र तक हमारी गतिविधियां हमें विनाश की ओर ले जा रही हैं।” सुषमा स्वराज ने कहा, “जलवायु परिवर्तन से निपटने के हिस्से के तहत भारत ने 2022 तक 175 गीगावॉट सौर और पवन ऊर्जा के सृजन के लक्ष्य को निर्धारित किया है और दो अरब डॉलर एवं चार गीगावॉट बिजली बचाते हुए 30 करोड़ एलईडी बल्ब लगाए हैं। महासभा सत्र की बैठक से इततर गुटेरेस द्वारा आहूत बैठक में सुषमा स्वराज चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बगल में बैठी थी और दोनों को अनौपचारिक रूप से बातें करते भी देखा गया।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD