Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सुषमा स्वराज ने फिजी के प्रधानमंत्री संग रक्षा सहयोग पर चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 26 Sep 2018

Last updated on: Sep 26, 2018, 00:00 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बेनिमारामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा की। मंगलवार को बैठक के बाद, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि वे भारत के एक महत्वपूर्ण प्रशांत साझेदार के साथ ऐतिहासिक संबंधों पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “दोनों नेताओं ने विकास सहायता, क्षमता निर्माण और रक्षा सहयोग पर चर्चा की।”2017 में फिजी के रक्षामंत्री रातु इनोक कुबुआबोला के नई दिल्ली दौरे के दौरान दोनों देशों ने रक्षा उद्योग, सैन्य प्रशिक्षण, मानवीय सहायता और आपदा प्रबंधन को कवर करने वाले रक्षा सहयोग के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। कुमार ने ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज ने सूरीनाम के विदेश मंत्री डेबोरा पोलक-बेघल से मंगलवार को मुलाकात की और क्षमता निर्माण, पारंपरिक चिकित्सा एवं औषध में सहयोग पर चर्चा की। यह मुलाकात जून माह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सूरीनाम दौरे के बाद हुई है। उन्होंने ट्वीट में कहा, “सुषमा ने एस्टोनिया के विदेश मंत्री स्वेन माइकसर से भी मुलाकात की और आईटी, व्यापार व निवेश, संस्कृति, शिक्षा, पर्यटन और बहुपक्षीय मंच में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” सुषमा बुधवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास से मुलाकात करेंगी।स्वराज महासचिव बान की-मून द्वारा जलवायु परिवर्तन पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक और फिलिस्तीन पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन की मंत्रिस्तरीय समिति की बैठक में भी विचार व्यक्त करेंगी।

 

Tags: Sushma Swaraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD